Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

युवा कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

देहरादून । नौजवान बेरोजगारों पर हुए बर्बर लाठी चार्ज के विरोध में विगत 6 दिनों से लगातार प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस का धरना प्रदर्शन चल रहा है। इसी क्रम में भाजपा की राज्य सरकार के विरोध में 15 फरवरी को युवा कांगे्रस द्वारा प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय से घण्टाघर तक मशाल जूलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने राज्य सरकार पर जोरदार प्रहार करते कहा कि जिस तरह से बेरोजगार नौजवानों पर सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा बर्वरतापूर्ण लाठियां चलाई गई उसकी जितनी भी निंदा की जाय वह कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार बेरोजगार नौजवानों की परीक्षा ना ले। उन्होंने नौजवानों बेरोगारों का आह्वान करते हुए कहा कि कांगे्रस पार्टी लगातार बेरोजगार नौजवानों को न्याय दिलाने के लिए ईमानदारी के साथ लडाई लड़ने का काम कर रही है।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में सरकार नही बल्कि हिटलरशाही चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में अपना अधिकार और हक मांगने पर बेरोजगार नौजवानों की आवाज को लाठियों के बल पर दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नही करेेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राज्य आन्दोलकारियों के सपनों को चकनाचूर कर रही है। श्री माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन मंे शहादत देने वाले शहीदों ने अलग राज्य की लडाई इस लिए लडी थी कि राज्य के हक हकूकों में राज्य के लोगों का अधिकार होगा। परन्तु भाजपा की राज्य सरकार अपनी हठधर्मिता के कारण राज्य व देश को नुकसान पहुॅचाने का काम कर रही है। इस असवर पर प्रीतम सिंह नेे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले साड़े आठ वर्षों में देश को जिस बदहाली तक पहुंचा दिया है उससे आज देश में बेरोजगारी चरम स्तर पर है, देश के सारे सार्वजनिक उपक्रमों को मोदी सरकार बेचने में लगी है। महंगाई ने आम आदमी का जीवन दूभर कर दिया है और इन सब मुद्दों से जनता का ध्यान बंटाने के लिए पूरे देश को नफरत की आग में झोंकने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पिछले छह सालों में भाजपा की राज्य सरकार ने प्रदेश को हर क्षेत्र में पीछे धकेल दिया है। बेरोजगारी पिछले पचास वर्षों में सबसे ऊंचे स्तर पर है, राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के नौजवानों में सरकार की उपेक्षा के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है।
गणेश गोदियाल ने कहा कि राज्य में अभी तक जितनी भी भर्तियां की गई हैं उन सभी भर्तियों के घोटालों में सत्ताधारी दल के लोगों की संलिप्तता स्पष्ट रूप से देखने को मिली है तथा जांच के नाम पर लीपापोती की जा रही है। भर्ती घोटाला तंत्र सरकार के संरक्षण में फल फूल रहा है तथा राज्य के बेरोजगार नौजवानों का हक मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी भर्तियों की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से करवाये जाने की मांग लम्बे समय से कर रही है परन्तु राज्य सरकार ने जिस प्रकार का रवैया अपनाया हुआ है उससे उसकी नीयत में खोट नजर आ रही है।
युवा कांगे्रस के अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनावी भाषणों में रोजगार देने की बात करती है परन्तु आज रोजगार मांगने पर बेरोजगार नौजवानों और छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दमनकारी नीति का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन को शक्ति के बल पर कुचलने का काम किया है, कांग्रेस पार्टी इस कृत्य की भर्त्सना करती है तथा भाजपा सरकार जिस हिटलरशाही का परिचय देकर जन आन्दोलनों और बेरोजगार नौजवानों एवं महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का काम कर रही है उसकी कडे शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने यह भी कहा कि दिनांक 8 एवं 9 फरवरी 2023 को आंदोलनरत बेरोजगार नौजवानों पर हुई बर्बरता की उच्च स्तरीय जांच के साथ ही इस घटना के लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जानी चाहिए।
इस अवसर पर विधायक श्री सुमित हृदयेश ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के कुशासन के लिए किये जाने वाले विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऊर्जा व स्पूर्ति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की बेरोजगारी ने तमाम कीर्तिमानों को तोड दिया है। महंगाई ने भी आम आदमी की कमर तोड कर रख दी है, उसका जीवन दूभर कर दिया है। कांग्रेस पार्टी गरीब, बेरोजगार, नौजवान, महिला अधिकारों के लिए लामबंद होकर जनहित के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि देश के सामने जो चुनौतियां हैं उन चुनौतियों के समाधान ढूंढने के लिए व भाजपा सरकार पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस कोई भी कसर नहीं छोडेगी और यह भी कहा कि कांग्रेस ने जैसे देश की आजादी में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर देश को आजाद कराया है वैसे ही बेरोजगारी, महंगाई व सुशासन के विरुद्ध निरंतर संघर्ष किया जायेगा।
इस अवसर पर कांगे्रस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने संचालन करते हुए राज्य की भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पृथ्वीपाल सिंह चैहान, प्रदेश महिला कांगे्रस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, आर्येन्द्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, सुनीता प्रकाश, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, पप्पू पोखरियाल, राजेन्द्र शाह, दर्शन लाल,, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, शीशपाल बिष्ट, अंकित शाह, सनी प्रजाप्रति, निशान्त कुमार, नवीन रमोला, सावन राठौर, सोनू हसन, दर्शन लाल, विनित प्रसाद भट्ट बन्टू, नेहा चैहान, सोनिया आनन्द, ओम प्रकाश सती, मदन लाल, कोमल वोहरा, भूपेन्द्र नेगी, सुमित खन्ना, आशा टम्टा, राजेश चमोली, नवनीत सती, अनिल नेगी, सुलेमान अली, अजय रावत, अनुराधा, आशीष राणाकोटी, अंकिता पाल, मोहित मेहता, लक्की राणा, मनीष वर्मा, आयुष माहरा, सिद्वार्थ वर्मा, आशाीष सेमवाल, हिमांशु रावत, सुधांशू पुण्डीर, जितेन्द्र पाठी, राहुल प्रताप सिंह लक्की, आशीष सक्सेना, अमन सिंह, सलीम अंसारी, अमनदीप बतरा, गोविन्द, विकास नेगी, आदि अनेक कंाग्रेसजन शामिल थे।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon