30 अक्टूबर को हुआ था निधन, एसआईएस लिमिटेड परिवार ने नम आंखों से दी भावभीनी श्रद्धांजलि
हरिद्वार। एसआईएस लिमिटेड के चेयरमैन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय डॉ. आर.के. सिन्हा का 30 अक्टूबर को निधन हो गया था। उनके निधन से एसआईएस लिमिटेड परिवार सहित राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। आज हरिद्वार में कंपनी परिवार की ओर से उनके अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम विधिवत संपन्न किया गया। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में ए.के. सिंह (पूर्व निदेशक, आई.पी.एस. स्कूल), सुजीत कुमार सिंह (उपाध्यक्ष, उत्तराखंड), वरिष्ठ प्रबंधक रंजीत रंजन, प्रबंधक अंबर प्रकाश एवं संचालन प्रबंधक आर.एस. नेगी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. आर.के. सिन्हा के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
डॉ. आर.के. सिन्हा एसआईएस लिमिटेड परिवार के प्रेरणास्रोत, मार्गदर्शक और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता थे। उन्होंने अपने अथक परिश्रम, ईमानदारी और दूरदर्शिता से कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व और विचारों ने कंपनी को एक विशिष्ट पहचान दिलाई।
एसआईएस लिमिटेड परिवार ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना केवल एक व्यक्ति का निधन नहीं, बल्कि एक युग का अंत है। उनके आदर्श, कार्यशैली और उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग सदैव कंपनी परिवार का मार्गदर्शन करते रहेंगे। कंपनी परिवार ने दिवंगत पुण्यात्मा को शत-शत नमन करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

