Chamoli Times Header Banner Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

बेस्ट सीएम सर्वे में धामी का जलवा, देशभर में हासिल किया दूसरा स्थान

कड़े फैसलों और जनकल्याणकारी योजनाओं से उत्तराखंड ने बनाई देश में अलग पहचान
देहरादून। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा जारी ‘बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026’ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देशभर के मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री धामी को 881 अंक मिलने के साथ ही उत्तराखंड की सुशासन आधारित कार्यशैली और विकासोन्मुखी नीतियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
सर्वे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 897 अंकों के साथ प्रथम, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 881 अंकों के साथ द्वितीय तथा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 874 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। यह उपलब्धि उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है और राज्य में सरकार की कार्यशैली के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने सुशासन, पारदर्शी प्रशासन और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। धार्मिक पर्यटन, सड़क एवं आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में तेजी से हो रहे कार्यों ने प्रदेश की विकास यात्रा को नई दिशा दी है।
धामी सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता (यूसीसी), सख्त धर्मांतरण कानून और देश के सबसे कड़े नकल विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है। सरकार की निर्णायक कार्यशैली और जनहित से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट दृष्टिकोण को प्रदेश के विकास का महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है।
सीमित संसाधनों और कठिन पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं, महिलाओं और किसानों के सशक्तिकरण के साथ रोजगार, स्वरोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
हाल ही में प्रस्तुत ₹7,844.18 करोड़ के अनुपूरक बजट को भी प्रदेश के विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समृद्ध एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
बेस्ट सीएम सर्वे में दूसरा स्थान प्राप्त होना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की विकास यात्रा, निर्णायक शासन और जनविश्वास की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Netshare – Paywall & Content Sharing WordPress Theme Netube – Viral Video Blog / Magazine WordPress Theme Network Merchants (Collect.js) Payment Gateway for WooCommerce Network Merchants Payment Gateway for WooCommerce Netzen – Multivendor NFT Marketplace WordPress Theme Netzo – NFT Portfolio Elementor Template Kit Neue – A Simple Portfolio Theme NeuFam – Dog Breeder & Kennel Club Elementor Template Kit Neurai – AI Agency & Technology WordPress Theme Nevia – Responsive HTML5 Template