Header Banner
ताज़ा ख़बरें

यात्रा करने का बना रहे प्लान तो अब जेब और करनी पड़ेगी ढीली..

यात्रा करने का बना रहे प्लान तो अब जेब और करनी पड़ेगी ढीली..

 

देश-विदेश: विदेश यात्रा करने वालों को अब आपको जेब और ढीली करनी पड़ेगी। बताया जा रहा है कि 1 अक्टूबर से नए नियम लागू होने जा रहे है। जिसके बाद विदेशी ट्रिप पर आने वाले खर्च पर 20 फीसदी टीसीएस भरना होगा। अभी तक ये टैक्स सिर्फ 5 फीसदी है।

जानकारी के अनुसार वर्तमान में रिजर्व बैंक के एलआरएस के तहत विदेशों में हस्तांतरित धन पर सात लाख रुपये से अधिक की राशि पर पांच प्रतिशत टीसीएस लगता है। 1 अक्टूबर से टीसीएस की दरें 20 प्रतिशत हो जाएंगी। बताया जा रहा है कि अगर आप किसी अन्य देश में इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड से खर्च करने पर 20 फीसदी का टैक्स देना होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से परामर्श के बाद केंद्र सरकार ने विदेशों में क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल पर सोर्स पर टैक्स कलेक्शन लगाने का फैसला लिया था।

बताया जा रहा है कि नए नियम के अनुसार चिकित्सकीय उपचार और शिक्षा प्रत्येक के लिए सात लाख रुपये से अधिक के वार्षिक खर्च पर पांच प्रतिशत का टीसीएस जारी रहेगा। जिसके बाद अभी तक आने वाले खर्च बढ़कर डेढ़ गुणा तक ज्यादा हो जाएगा। हालांकि विदेशी शिक्षा के लिए कर्ज लेने वालों के लिए सात लाख रुपये की सीमा से ऊपर 0.5 प्रतिशत की कम टीसीएस दर लागू रहेगी।

 

 

error: Content is protected !!
WordPress Themes Askka – Candle Shop WordPress Theme Asona – Blog and Magazine WordPress Theme Aspien – Business Connecting Elementor Template Kit Aspire - SEO & Digital Marketing Elementor Template Kit Asri – Multi-Purpose Elementor WordPress Theme Asset CleanUp Page Speed Booster PRO Assyrian – Responsive Fashion WordPress Theme Ast Fulfillment Manager ( Formerly Advanced Shipment Tracking Pro ) Astana – Real Estate & Architecture Elementor Template Kit Asteno – Wine & Vineyard WP Theme