Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

अभय मठ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाया गया

देहरादून। महंत श्री श्री 108 रविंद्रपुरी जी महाराज अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के पावन सानिध्य में आज अभय मठ में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। मठ में विराजमान श्री राधे कृष्ण प्रभु की प्रतिमाओं को पवित्र गंगाजल से स्नान कराकर सुंदर वस्त्र अर्पण किए गए। दिगंबर राजेश पुरी ने बताया कि आज प्रातःसे ही मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रभु दर्शन को आना प्रारंभ हो गया था संध्या काल में हरिद्वार से आए कलाकारों में मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया जिसमें प्रमुख रूप से कंस की जेल में श्री वासुदेव और देवकी, गोवर्धन पर्वत,राधा कृष्ण की लीला, श्री कृष्ण, सुदामा, फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
श्रीकृष्ण राधा के स्वरूप में मंदिर में आए बच्चों की एक प्रतियोगिता आयोजित की गई, निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान वाले बच्चो को विशेष पुरुस्कार दिए गए अन्य सभी बच्चो को जो कान्हा बनकर आए थे उनको भी आकर्षक पुरस्कार देकर उत्साह वर्धन किया।
रात्रि के 12रू00 बजते ही श्री दिगंबर राजेश पुरी जी ने श्री लड्डू गोपाल का पंचामृत से अभिषेक किया। हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की सभी श्रद्धालु भक्ति में गाने लगे मध्य रात्रि में श्री लड्डू गोपाल जी का पवित्र पंचामृत इत्यादि से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया, तथा उनको सुंदर सजे पालने में विराजमान किया गया । धूप दीप दर्शा कर मिष्ठान का भोग अर्पण कर उनकी आरती की गई इस दौरान श्रद्धालुओं में पालना झूलाने की होड से लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon