Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

मंत्री बोले, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

देहरादून । देहरादून के जोहड़ी गांव स्थित ग्रीन व्यू गार्डन में मसूरी विधानसभा के अंतर्गत देहरादून जिले के शहीद दुर्गामल्ल मंडल की कार्यसमिति की बैठक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। मंडल की कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ मंत्री जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र ओर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं से साझा किया।
कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री जोशी ने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और सबसे अनुशासित पार्टी अगर कोई है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने कहा यही वजह है कि आज भारतीय जनता पार्टी में 18 करोड़ से अधिक सदस्य है। मंत्री जोशी ने कहा आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में सबसे लोकप्रिय नेता है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होना ही अपने आप में बड़ी बात है। मंत्री जोशी ने कार्य समिति की बैठक के दौरान पार्टी विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रमो चुनावों को लेकर अभी से तैयारी करने का आव्हान किया।
उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मंत्री जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि आगामी आने वाले सभी चुनावों में आप सभी कार्यकर्ताओं के दम पर फिर से विजयी होगी। इस अवसर पर मंडल प्रभारी मोहित शर्मा, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, पूर्व दायित्वधारी टीडी भोटिया, महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्मला थापा, महामंत्री प्रभा शाह, विष्णु गुप्ता, देवेंद्र पाल सिंह, मनोज छेत्री, मेघा भट्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Plumber – Construction and Repairing WordPress Theme Plumberon – Plumbing Service Elementor Template Kit Plumbing Building – Tools & Store WooCommerce WordPress Theme Plumbing – Plumber and Handyman WordPress Theme Plumbio – Plumbing Services WordPress Theme Plumbr – Plumbing Services Elementor Template Kit PLUS Admin – WordPress White Label Branding Admin PlusAgency – Multipurpose Website CMS / Business CMS Pluto Clean Personal WordPress Masonry Blog Theme Pmotion – Animated GIF and Video Maker For WordPress