Header Banner
ताज़ा ख़बरें

टनकपुर-तवाघाट मार्ग पर भूस्खलन होने से मार्ग बाधित..

टनकपुर-तवाघाट मार्ग पर भूस्खलन होने से मार्ग बाधित..

सड़कों के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें..

 

 

 

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ के टनकपुर-तवाघाट मार्ग के दोबाट में मंगलवार सुबह भारी भूस्खलन हो गया। जिसके बाद से ही सड़कों के दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए। गनीमत रही भूस्खलन होने के दौरान सड़क पर कोई आवाजाही नहीं थी। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें बीती रात भी सड़क पर मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था।

घटना मंगलवार सुबह सात बजे के आसपास की बताई जा रही है। दोबाट में भारी बोल्डर ओर मलबा आने से सड़क बंद हो गई थी। सड़क बंद होने के बाद दर्जनों वाहन सड़क पर ही फंस गए। कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर भी पैदल आवाजाही करते दिखे। हालांकि दोपहर में रास्ता खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

पूर्णागिरि मार्ग में आया मलबा..

चंपावत में भारी बारिश के कहर के बाद पूर्णागिरि मार्ग पर भी मलबा आ गया। जिसके बाद से ही बाटनागड़ क्षेत्र में मलबे से पूरा मार्ग लबालब हो गया है। जिसके चलते वाहनों को मार्ग पर आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना लरना पद रहा है ।

 

 

 

error: Content is protected !!
WordPress Themes Shopcroc WP – Elementor Multi-purpose WooCommerce WordPress Theme Shoperific – WooCommerce WordPress Theme Shopfront – Next-Generation eCommerce Theme Shopkeeper – Multi-Purpose WooCommerce Theme ShopMagic - WooCommerce Marketing Automation, Workflows and More ShopMe – Multi Vendor Woocommerce WordPress Theme Shoppica – Premium OpenCart Theme Shopping Mall – Entertainment Center and Business WordPress Theme Shoppix – Jewellery Shop Elementor Template Kit ShoppyStore – Multipurpose Responsive WooCommerce WordPress Theme