Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

सनातन संस्कृति की धरोहर है होली महापर्वः गामा

देहरादून । होली पर्व विश्व के हर देश में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है, होली पर्व को महापर्व का दर्जा इसलिए दिया गया है, यह त्यौहार भारतीय सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का संदेश देता है। उक्त विचार आज देवभूमि पत्रकार यूनियन, पंजी. उत्तराखंड द्वारा धर्मपुर चैक स्तिथ प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए महापौर सुनील उनियाल गामा जी ने कहे। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौहार्द लेकर आए। उत्तराखंड राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने कहा कि होली का पर्व हम सभी के जीवन में नित नए सफलता के रंग भरे। विशिष्ठ अतिथि डा. अश्वनी कांबोज ने कहा कि होली में परस्पर द्वेष व कल्मष के लिए कोई जगह नहीं है।एकता व सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है होली का पर्व। इनके अतिरिक्त मुख्य अतिथि महानिदेशक सूचना बंधीधर तिवारी, अशोक वर्मा, रविंद्र आनंद, भारती व्यास, पंडित शशिकांत दूबे, आदि ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में एक ओर जहां संस्कृति विभाग की टीम पूनम सती एंड पार्टी, लोकगायक मनमोहन बधानी की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में शमा बांधा, वहीं नगर में सम्मानित कवियों वीरेंद्र डंगवाल पार्थ, सतेंद्र शर्मा तरंग, हरीश रवि, संजय प्रधान, झरना माथुर, पवन कुमार सूरज आदि की रचना पाठ ने उपस्थित जन समूह को सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतिवाचन के बीच मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। समारोह की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल एवं देवभूमि जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पं. सुभाष चंद्र जोशी ने संयुक्त रूप से की। संचालन यूनियन के प्रदेश महासचिव डा.वी.डी.शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल वर्मा, अजय कांबोज, विकास कांबोज, गोपाल सिंघल, राजेश भटनागर, रवि अरोड़ा, एस.एन.उपाध्याय, संजय गर्ग, दीपक धीमान, नवीन जोशी, दीपक गुलानी, ऋतुराज गेरौला, रजत शर्मा, संदीप शर्मा, एम.एस.चैहान, तिलक राज, सुनील गुप्ता, घनश्याम जोशी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, जागेश ममगाई, नवीन घिल्डियाल, पोलखोल बहुगुणा, त्रिभुवन चैहान, श्रीमती विनोद उनियाल, सरोजनी सेमवाल, दीपाली कश्यप, गीता पांडेय, सरोज रावत, किरण गुसाई, रश्मि गुलानी, राकेश पंडित पार्षद, सचिन गुनियाल, ललित उनियाल, रणजीत रावत, अशोक पांडे हरिद्वार, जगभूषण जैन, उमा जोशी, प्रदीप भंडारी, अरुण कुमार यादव, मनवीर विधुना, अमित गुरेली, शशि शर्मा, उमाशंकर शर्मा, राजेंद्र शर्मा, ओ.पी.वशिष्ट, चेतराम भट्ट, सूर्य प्रकाश भट्ट, बाबी गुप्ता, संदीप सिंह राणा, मदनमोहन जोशी, राजेंद्र व्यास, विजय भट्ट, वीरेंद्र सिंह रावत, संदीप जनधारी, भुवन उपाध्याय, अरुण कुमार यादव, चैधरी वीरेंद्र सिंह, नरेश रुहेला, मनवीर सिंह नेगी, रजनेश ध्यानी, नीलम कपरुवान, आलोक शर्मा, जसपाल गुसाई, जीतमणि पैन्यूली, श्याय सिंह श्याम, अर्पित गुप्ता, विशंभर नाथ बजाज, अनसूया प्रसाद पुजारी, रविंद्र नाथ कौशिक, सोनू सिंह, उत्कर्ष रोहिला, डी एस माथुर, वीरेंद्र दत्त गैरोला, पी. एस. राणगढ़, आर्किटेक्ट आतिफ शेख, विकास गर्ग, सुरेंद्र नाथ भट्ट, राजेश पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon