Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे, उत्साह, सौहार्द और एकता का पर्वः गर्ग

देहरादून । नरेंद्र मोदी सेना सभा देहरादून इकाई द्वारा शहर के स्थानीय रेस्टोरेंट में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने शिरकत की। उन्होंने इस अवसर बोलते हुए कहा होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे, उत्साह, सोहार्द और एकता का पर्व है। जैसे कि हम सभी जानते हैं कि इस पर्व को हर साल बसंत ऋतु में फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। उन्हांेने कहा होली का पर्व न सिर्फ हमें अपने पुराने गले-शिकवे मिटाकर आपसी रिश्ते सुधारने का मौका देता है बल्कि हमें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का भी काम करता है। इस पर्व का सामाजिक सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व है। इस त्योहार से कई धार्मिक और पौराणिक कथाएं जुड़ी होने की वजह से इस पर्व से लोगों की काफी गहरी आस्था है।
मुख्य अतिथि विकास गर्ग ने कहा रंगों के त्योहार से राधा-कृष्ण के पवित्र प्रेम और प्रह्लाद एवं होलिका की कथा सबसे प्रचलित है। जिसके मुताबिक हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रह्लाद को होलिका के साथ मारने की साजिश रची थी, जिसके बाद राक्षसनी होलिका वरदान में मिली अपनी चादर को लपेटकर भक्त प्रहलाद को गोद में लेकर जलती हुई आग में बैठ गई, जिसके बाद तूफान आने से उसकी चादर उड़ गई और भक्त प्रहलाद भगवान विष्णु के कृपा से बचे रहे, तभी से इस त्योहार को मनाए जाने की परंपरा चली आ रही है। श्री गर्ग ने कहा इस त्योहार की तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरु हो जाती हैं। इस मौके पर घरों में गुजिया, गुलाब जामुन, मालपुआ जैसे पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेंद्र मोदी सेना सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग मधु थापा ने होली पर्व की सभी उपस्थित अतिथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली वह त्यौहार है कि जब सब मिलकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं। अपनी पुरानी दुश्मनी छोड़कर गले लगाते हैं। बड़े से बड़े मनमुटाव भी इस त्यौहार में गले लगने के लिए मजबूर कर देते हैं। उन्हांेने कहा इसके अलावा होली पर आयोजित इस तरह के कार्यक्रमों में लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशी व्यक्त करते हैं। इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण मोघा, प्रदेश उपाध्यक्ष एनके गुप्ता,जिलाध्यक्ष करण सिंह रावत, जिला अध्यक्ष पछवा दून मनमीत सिंह एवं महानगर अध्यक्ष अमित साहनी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा मधु थापा, प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण मोघा, प्रदेश उपाध्यक्ष एनके गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनचंदा, जिलाध्यक्ष करण रावत, जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह, महानगर अध्यक्ष अमित साहनी, दीपक गुलानी, विवेक गुप्ता, अनिल मिनोचा, जे.आर शर्मा आदि सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Plumber – Construction and Repairing WordPress Theme Plumberon – Plumbing Service Elementor Template Kit Plumbing Building – Tools & Store WooCommerce WordPress Theme Plumbing – Plumber and Handyman WordPress Theme Plumbio – Plumbing Services WordPress Theme Plumbr – Plumbing Services Elementor Template Kit PLUS Admin – WordPress White Label Branding Admin PlusAgency – Multipurpose Website CMS / Business CMS Pluto Clean Personal WordPress Masonry Blog Theme Pmotion – Animated GIF and Video Maker For WordPress