Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

CBSE 9वीं-11वीं में रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, अब 25 अक्टूबर तक करें अप्लाई..

CBSE 9वीं-11वीं में रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, अब 25 अक्टूबर तक करें अप्लाई..

 

 

उत्तराखंड: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ा दी है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार रजिस्ट्रेशन अब 25 अक्टूबर, 2023 तक किया जा सकता है। स्कूल अधिकारी नया शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर डिटेल्स दी गई है। वहीं, बोर्ड के अधिकारियों ने यह भी कहा है कि वे छात्रों की तरफ से एलओसी में प्रस्तुत किए गए विषयों में किसी भी बदलाव को भी स्वीकार करेंगे। हालांकि सीबीएसई ने पहले कहा था कि स्कूलों को छात्रों और विषयों का विवरण सावधानीपूर्वक जमा करना होगा क्योंकि बाद में संशोधन का मौका नहीं दिया जाएगा।

इसके बाद, सीबीएसई ने 17 अगस्त, 6 सितंबर, 20 सितंबर और 26 सितंबर को 4 अनुस्मारक जारी किए थे। जिसमें स्कूलों को अपना डेटा पूरा करने और एलओसी में छात्रों व विषयों के विवरण सही ढंग से भरने के लिए कहा गया था। इसके बाद, यह भी उल्लेख किया गया था कि एलओसी जमा करने के बाद विषय सुधार पर किसी भी तरह से विचार नहीं किया जाएगा। इधर, बोर्ड की तरफ से 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। हालांकि, विस्तृ शेड्यूल अभी तक नहीं जारी किया गया है। माना जा रहा है कि बोर्ड की तरफ से फाइनल टाइम टेबल ऑफिशियल वेबसाइट पर अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा।

 

 

error: Content is protected !!
WordPress Themes Cabello – Professional Stylist Elementor Template Kit Cabin – Beautiful Vintage WordPress Theme Caden Mega Store Responsive WordPress Theme Cafert – Cafe and Restaurant Elementor Template Kit Cafert – Cafe and Restaurant WordPress Theme Cake Bakery – Pastry WordPress Cake & Bakery WordPress Theme Cakecane – Cake & Pastry Elementor Template Kit Cakecrumbs – Bakery Elementor Template kit Cakeryshop – Bakery Business Template Kit