Header Banner
ताज़ा ख़बरें

धामी के नेतृत्व में ही लड़ेगी भाजपा 2027 का चुनाव, नितिन नवीन ने किया स्पष्ट ऐलान

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव भाजपा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता का मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर पूरा विश्वास है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा संगठन और सरकार के समन्वय से प्रदेश में विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा 2027 में भी जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर पुनः सरकार बनाएगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पार्टी नेतृत्व का यह स्पष्ट संदेश राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे 2027 के चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति और नेतृत्व को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Beautify – Makeup Artist & Hair Stylist Elementor Template Kit Beauty Center – Responsive WordPress Theme Beauty Salon & Construction Services WordPress Theme Beauty SPA – WordPress CMS Theme BeautyBox – Subscription Box Elementor Template Kit BeautySpot – Beauty Salon WordPress Theme BeautySpot – WordPress Theme for Beauty Salons Beaver Builder Professional WordPress Plugin Beaver Builder Wordpress Theme Beaver Builder Themer