Header Banner
ताज़ा ख़बरें

दुखद सड़क हादसे में प्रभावित परिवार से मिले समाजसेवी धीरेन्द्र बूटोला व भूपेन्द्र रौतेला

देवाल। आज समाजसेवी धीरेन्द्र बूटोला एवं न्यूज चमोली टाइम्स के रिपोर्टर भूपेन्द्र रौतेला देवाल ब्लॉक के अंतिम गांव बांक पहुंचकर हाल ही में हुए भीषण सड़क हादसे में प्रभावित परिवार से मिले तथा अपनी भावभीनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

गौरतलब है कि चार दिन पूर्व बांक निवासी परिवार अपने पिता स्वर्गीय बचन सिंह बिष्ट (72 वर्ष) के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार हेतु देहरादून से अपने पैतृक गांव बांक लेकर आ रहा था। इसी दौरान देवाल ब्लॉक के समीप ल्वाणी गांव से लगभग 200 मीटर पहले वाहन अनियंत्रित होकर करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे के समय वाहन में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतकों में बलबीर सिंह बिष्ट (52 वर्ष) पुत्र स्व. बचन सिंह बिष्ट, उनकी पत्नी शांति देवी (48 वर्ष) तथा पुत्र आशु (18 वर्ष) शामिल हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार का एकमात्र पुत्र ही जीवित बचा है, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

हादसे में घायल कविता (35 वर्ष), रश्मि (22 वर्ष) एवं मयंक (6 वर्ष) को हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से उच्च उपचार के लिए मैक्स अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

परिवार के करीबी दर्शन सिंह बिष्ट दानू ने बताया कि घटना के बाद दूर-दूर से लोग पीड़ित परिवार का हालचाल जानने पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी त्रासदी के बावजूद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं विधायक अब तक गांव पहुंचकर परिवार की सुध लेने नहीं आए हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से परिवार के जीवित बचे अकेले बच्चे को आर्थिक सहायता एवं उचित सहयोग प्रदान करने की मांग की है।

मौके पर पहुंचे मृत्युंजय महादेव समिति, देवधुरा-परखाल के समाजसेवी धीरेन्द्र बूटोला ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Lisfinity – Classified Ads WordPress Theme List Fusion – Best PopUp and Lead Generation Plugin Listable – A Friendly Directory WordPress Theme Listar FluxPro – mobile directory listing – claim listing – booking and payment Listdom Pro – Business Directory and Classified Ads Listings WordPress Plugin Listeo - Directory & Listings With Booking WordPress Theme Lister – Business Directory & Listing WordPress Theme ListGo – Directory WordPress Theme Listify – Directory & Business Listing WordPress Theme Listify – WordPress Directory Theme