Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

मौसम की मार कहीं पड़ न जाए पंचायत चुनाव पर भारी

देहरादून। उत्तराखंड में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 24 जुलाई को पहले दौर का मतदान होना है। मौसम विभाग द्वारा अगले 4 दिनों में आसमान से भारी आफत बरसने की संभावना जताते हुए शासन-प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने की चेतावनी दी गई है।
राज्य में 24 जुलाई को सुबह 7 बजे से पहले दौर के दिए मतदान कराया जाना है। जबकि दूसरे दौर का मतदान 28 जुलाई को होना है। 24 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को 23 जुलाई शाम तक पहुंच कर मतदान की तैयारियां करनी होगी लेकिन 22 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक पूरे राज्य में कहीं भारी से भी भारी और कहीं भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह द्वारा जताई गई है। उनका कहना है कि 22कृ23 जुलाई को राजधानी दून से लेकर अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ तक अत्यधिक बारिश की संभावना है। राज्य के 5कृ6 जिलों में भारी से भी भारी बारिश की संभावना है तथा भूस्खलन और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी होने की संभावना है।
उनका कहना है कि अभी बहुत सही तौर पर यह आकलन नहीं हो सकता है कि 23, 24 को कैसा मौसम रहेगा लेकिन फिलहाल इसमें सुधार की कोई गुंजाइश दिखाई नहीं दे रही है। अनुमान यही है कि 23, 24 तक तो अत्यधिक खराब मौसम रहना तय है। उनका कहना है कि अगले सप्ताह मानसून अपने पीक पर रहेगा तथा ऐसी स्थिति में इसका पंचायत चुनाव व मतदान पर भी गंभीर असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Interactive World Maps Interi – Creative Elementor Template Kit Interi – Interior Design Elementor Template Kit Interia – Interior Design Service Elementor Template Kit Interiocity – Home Decor Blog and Interior Design Magazine WordPress Theme Interior – Architecture and Interior Design WordPress Theme Interique | Interior Design WordPress Theme Interlinks Manager International SMS For WooCommerce Internet Provider Broadband TV WordPress Theme | Internet Service – Subnet