Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

केन्द्रीय गृह मंत्री ने 1236.98 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

रुद्रपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रुद्रपुर पहुंचे। शाह का सीएम धामी ने स्वागत किया। इसके साथ ही बीजेपी के दिग्गज नेता भी अमित शाह के स्वागत के लिए मौजूद रहे। रुद्रपुर में अमित शाह इन्वेस्टर समिट ग्राउंडिंग सेरेमनी का शुभारंभ किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। रुद्रपुर इन्वेस्टर समिट ग्राउंडिंग सेरेमनी में कई योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में टाइप द्वितीय के 42.66 करोड़ की लागत से बनने वाले 108 आवासों का शिलान्यास किया। 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में टाइप द्वितीय 47.79 करोड़ की लागत से बनने आवासों का शिलान्यास किया। पुलिस विभाग के 14.90 करोड़ की लागत से बनने वाले विभिन्न अनावाशिय एवं 35.66 करोड़ की लागत से बनने वाले आवासीय भवनों का शिलान्यास किया। नए कानून के क्रियान्वयन के लिए 18.56 करोड़ की लागत से बनने वाला वीसी कक्षों का भी शिलान्यास किया। इसके अलावा अगर लोकार्पण की बात करें तो पुलिस विभाग के 26.52 करोड़ से बने अनावासिय एवं 10.85 करोड़ से बने आवासीय भवनों का लोकार्पण किया।
रुद्रपुर में गांधी पार्क के सौंदर्यकरण और विकास कार्य के लिए 5.55 करोड़ का शिलान्यास भी किया गय़ा। आंतरिक मार्ग के लिए 8.13 करोड़ का शिलान्यास किया गया। नैनीताल के मेट्रोपोल होटल परिसर में सर्फेस पार्किंग निर्माण के लिए 42.77 करोड़ शिलान्यास हुआ। चंपावत में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मल्टीलेवल कार पार्किंग एवं कॉम्प्लेक्स के लिए 9.99 करोड़ का शिलान्यास किया गया।
34.49 करोड़ की लागत से बने जिला कारागार पिथौरागढ़ का लोकार्पण किया। चंपावत में 18 करोड़ की लागत से बने राजकीय पॉलिटेक्निक भवन एवं 16 करोड़ की लागत से बने राजकीय पॉलीटेक्निक टनकपुर का लोकार्पण किया गया।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग से एसएएससीआई के अंतर्गत कामकाजी महिलाओं के लिए 126 करोड़ रूपये की लगत से छात्रा आवास निर्माण का शिलान्यास किया गया। उच्च शिक्षा विभाग के लिए केंद्र पोषित योजना पीएम उषा के अंतर्गत कुमाऊं विश्विद्यालय नैनीताल में विभिन्न विभागों के मरम्मत, उच्चि करण, आधुनिकरण आदि निर्माण के लिए 45.68 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया गया।
शहरी विकास विभाग के अंतर्गत टनकपुर में पेयजल आपूर्ति के विकास कार्य के लिए 171.54 करोड़, हल्द्वानी में प्रशासनिक भवन व बस टर्मिनल विकास कार्य के लिए 378.35 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास हुआ। आयुष विभाग के अंतर्गत केंद्र पोषित योजना के अंतर्गत राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण कार्य के लिए 71.57 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया। इस प्रकार कुल 20 कार्यों के लिए 1236.98 करोड़ रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया गया. साथ ही 105.86 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया गया।
इससे पहले मुख्य अतिथि का बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक से स्वागत किया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,सांसद अजय भट्ट,विधानसभा अध्यक्ष रीतू खंडूरी,स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, बाबा रामदेव, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा समेत अन्य अतिथि मंच पर आसीन थे। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक,विधायक अरविंद पांडेय,मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, विजय भूषण गर्ग,मुख्य सचिव आनंद बर्धन, डीजीपी दीपम सेठ आईजी कुमाऊं रिदम अग्रवाल,वेद ठुकराल समेत उधोगपति  मौजूद रहे। उधर पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सीएम धामी समेत कुमाऊं के कमिश्नर दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिदम अग्रवाल, डीएम नितिन भदौरिया अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi-Vendor SMS Notification for WooCommerce Multicon – Multi-Purpose Construction Industry Theme Multikart – eCommerce HTML + Admin + Email + Invoice Template Multikart – React Next JS Multipurpose Ecommerce, React Hooks , Context API MultiLive – Multiple Live Stream Broadcaster Plugin for WordPress Multimedia Responsive Carousel with Image Video Audio Support – WordPress Plugin Multinews | Multi-purpose WordPress News,Magazine Multiple Vendor for Rental Marketplace in WooCommerce (add-ons) MultiPurpose Before After Slider