Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

पिथौरागढ़ में वाहन खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत

पिथौरागढ़/देहरादून। पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ है। बागेश्वर के सामा से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लाक स्थित होकरा मंदिर जा रही एक जीप सड़क से पलट कर रामगंगा नदी में जा गिरी। वाहन में सवार दस लोगों की मौत हो गई। सभी 10 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। इस हादसे की सूचना यहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने दी। यहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों की सूचना पर नाचनी थाने से पुलिस, तेजम से राजस्व और आपदा राहत बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल अति दुर्गम क्षेत्र में है। जीप करीब 600 मीटर से अधिक गहरी खाई से गिरते हुए नदी तक जा पहुंची। जबकि लोगों के शव खाई के बीच नजर आ रहे थे।
स्थानीय लोगों का कहना है बीती रात्रि भारी वर्षा हुई, जिसके चलते सड़क पर नाला बहने लगा और सड़क धंस गई। सड़क जानलेवा हो गई है। जहां सड़क धंसी है, उसी स्थान पर यह दुर्घटना हुई है। ग्रामीणों द्वारा रेस्क्यू किया गया। विधायक हरीश धामी ने जिला अधिकारी सहित जिले के आला अधिकारियों से बात की है। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल होकरा पहुंच कर रेस्क्यू तेज करने को कहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के संबंध में वह मुख्यमंत्री से बात कर मृतक के परिवार जनों को उचित मुआवजा देने की मांग करेंगे। विधायक हरीश धामी ने इस भयानक दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। पिथौरागढ़ में हुई दर्दनाक दुर्घटना पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। सीएम धामी ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना की है।

error: Content is protected !!
WordPress Themes YITH WooCommerce Sequential Order Number Premium YITH WooCommerce Share for Discounts Premium YITH WooCommerce SMS Notifications Premium YITH WooCommerce Social Login Premium YITH WooCommerce Stripe Premium YITH WooCommerce Subscription Premium YITH WooCommerce Surveys Premium YITH WooCommerce Tab Manager Premium YITH WooCommerce Terms and Conditions Popup Premium YITH WooCommerce Uploads Premium