Header Banner
ताज़ा ख़बरें

हनी बोली, उत्तराखण्ड की जनता ने ठाना है, पाचों सीटो पर कमल खिलाना है

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने प्रेस वार्ता में कहा कि पहली बार की तरह उत्तराखण्ड की जनता ने ठान रखा है कि पाचों सीटो पर कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि  केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता ले रही है। कुमाऊं-गढ़वाल में इस समय प्रगति हो रही है। पहाड़ों पर शुद्ध पानी की व्यवस्था के लिए सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर काम किया गया जिससे जनता को पीने का पानी अब 24 घंटे निरंतर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के शासन में विकास चरम सीमा पर हो रहा हैं जहां देहरादून से दिल्ली तक ढाई घंटे की दूरी के लिए सड़कों का निर्माण किया गया, वहीं विभिन्न एक्सप्रेस-वे भी बनाए गए हैं। उद्योग धंधों के लिए सरकार ने विभिन्न कार्य किए हैं। नैनीताल में सबसे बड़ा पार्किंग स्थल बनवाने का कार्य किया। काशीपुर क्षेत्र में आधुनिक पार्किंग की भी नींव रखी गई है। काशीपुर-धामपुर रेलवे लाइन का सर्वे कराया जा रहा है। यहां स्टेशन रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पाठक ने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए नकल विरोधी कानून को पास कर यह सिद्ध कर दिया है कि नकल संबंधी कोई भी कार्य करने से पहले कोई सौ बार सोचेगा। भारतीय जनता पार्टी की हनी पाठक प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना काल में भी देश की भलाई के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि जब कोरोना से सम्पूर्ण विश्व जंग लड़ रहा था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही प्रयासों से भारत में वैक्सीन का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी और इस बार भाजपा नरेंद्र मोदी की विकास की नीतियों के दम पर 400 सीटो पर विजय हासिल करेगी। इस दौरान निवर्तमान महापौर उषा चौधरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, ईश्वर चंद गुप्ता, पुष्कर बिष्ट, डा. गिरीश तिवारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes SearchWP Metrics SearchWP Nimble Builder Integration SearchWP Polylang Integration SearchWP PrivateContent Integration SearchWP Redirects SearchWP Related Content SearchWP Shortcodes SearchWP Swedish Keyword Stemmer SearchWP Term Archive Priority SearchWP Term Highlight