Header Banner
ताज़ा ख़बरें

सांसद खेल महोत्सव 2025 का गोपेश्वर में शुभारंभ

गोपेश्वर। ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ जिला मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वाल संयोजक एवं पूर्व विधायक मुकेश कोहली, सहसंयोजक विपिन कैंथोला, सहसंयोजक रघुवीर सिंह बिष्ट एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह बर्तवाल ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में पौड़ी में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया एवं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ किया था। इसके अंतर्गत गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की सभी 14 विधानसभाओं में विकासखंड स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

विकासखंड स्तर पर आयोजित खेलों में एथलेटिक्स (100 मीटर व 400 मीटर दौड़), कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन एवं स्थानीय खेल पिट्ठू शामिल हैं। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण पूर्व में ही किया जा चुका है। दूसरे चरण में विकासखंड से विधानसभा स्तर तथा तत्पश्चात जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

19 एवं 20 दिसंबर को गोपेश्वर स्टेडियम में तीनों विधानसभाओं के प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। जिला स्तर से चयनित खिलाड़ी संसदीय क्षेत्र की 14 विधानसभाओं के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। संसदीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी द्वारा नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मुकेश कोहली ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच है और चमोली जनपद के खिलाड़ी इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करें, यही हमारा उद्देश्य है।
भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बर्तवाल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन एवं स्वास्थ्य की दिशा में आगे बढ़ाते हैं।

लोकसभा सहसंयोजक रघुवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि जनपद चमोली की तीनों विधानसभाओं के सभी विकासखंडों में प्रतियोगिताएं प्रारंभ हो चुकी हैं तथा लगभग 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है, जो युवाओं के बढ़ते खेल रुझान को दर्शाता है।
सहसंयोजक विपिन कैंथोला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे उन्हें उचित मंच मिलेगा।

कार्यक्रम में कीड़ा अधिकारी मोहित, प्रभारी कीड़ा अधिकारी रश्मि बिष्ट, डीओपीआरडीए, विधानसभा संयोजक महेंद्र सिंह राणा, पूर्व राज्य मंत्री पुष्पा पासवान, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, पीपलकोटी मंडल अध्यक्ष दीपक पंत, मंडल महामंत्री भारत गढ़िया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes SquaDrone – Drone & UAV Business Square – Real Estate WordPress Theme Squareroot – WordPress Resume Theme Squares – Interactive Design Agency Portfolio WordPress Theme Squaretype – Modern Blog WordPress Theme Sørina – Creative Portfolio WordPress Theme Stack – Clean Responsive Bootstrap 4 Admin Dashboard Template Stack – Multi Purpose HTML with Page Builder StaffScout – Job Board and Employment WordPress Theme Stamin – Fitness and Gym WordPress Theme