Header Banner
ताज़ा ख़बरें

पौड़ी के जंगल में फायर सीजन से पहले लगी आग

पौड़ी। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। वहीं दूसरी और सर्द मौसम में पौड़ी के जंगलों में आग लगनी शुरू हो गयी है। जंगलों में आग लगाने वालों की वन विभाग और पुलिस पहचान कर रही है।
पौड़ी देवप्रयाग मोटर मार्ग पर द्वारीधार के समीप रात के समय कुछ शरारती तत्वों ने जंगल में आग लगाने की घटना को अंजाम दिया। जिसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फायर की टीम और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और जंगल में आग लगाने वालों की खोज की जा रही है।
वन विभाग पौड़ी गढ़वाल के अधिकारियों का कहना है कि फायर सीजन से पहले ही इस तरह की घटना होना चिंता का विषय है। लेकिन आग लगने की घटना का मुख्य कारण स्थानीय शरारती तत्व हैं, जिनके द्वारा इस सर्द मौसम में भी जंगलों में आग लगाई जा रही है। ऐसे लोगों की धर पकड़ करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।
डीएफओ सिविल सोयम पवन नेगी ने बताया कि पौड़ी शहर के समीप के जंगलों में कुछ शरारती तत्वों ने आग लगाने की घटना को अंजाम दिया। डीएफओ ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम ने फायर की टीम के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि लगातार उनकी टीम गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रही है कि जंगलों में आग लगाने के क्या दुष्प्रभाव हैं और उसके मुख्य कारण क्या होते हैं। फायर सीजन से पहले ही उन्होंने अपनी तैयारियां शुरू कर ली हैं लेकिन जिस तरह से शहर के समीप शरारती तत्व जंगल में इस तरह की घटना कर रहे हैं, भविष्य में यह काफी खतरनाक हो सकता है। ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी और उनके विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वन विभाग आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने का काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Justime – Juice Bar, Smoothie & Organic Food Elementor Template Kit Justos – Law Firm & Lawyer Elementor Template Kit Justshoppe – Elementor Cake, Bakery & Food WordPress JW Player Compatibility For AMP JWatch – Watch Store & Repair Service Elementor Template Kit Kababi – Restaurant Elementor Template Kit Kadence Blocks Pro Kadence Pro Addon Kadence WooCommerce Extras Kaffa – Cafe & Coffee Shop WordPress Theme + RTL