Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

भट्ट बोले, खंडूरी का निधन उत्तराखंड और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति

देहरादून। भाजपा ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे राजनीति और सार्वजनिक जीवन विशेषकर पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा, शुचिता, पारदर्शिता और कड़े फैसलों से दिवंगत खंडूरी जी ने उत्तराखंड के विकास को एक नई दिशा दी।

मीडिया में जारी अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि आज हमने देश और राज्य के एक सच्चे नीतिवान, मार्गदर्शक और स्वच्छ राजनीति का प्रणेता को खो दिया है। कहा, खंडूरी जी का पूरा जीवन देश और उत्तराखंड की सेवा में समर्पित रहा। सेना में रहते हुए उन्होंने मां भारती की रक्षा की, और राजनीति में कदम रखने के बाद उन्होंने शुचिता, पारदर्शिता और कड़े फैसलों से पहले बतौर केंद्रीय मंत्री, फिर बतौर सीएम देश और उत्तराखंड के विकास को एक नई दिशा दी। मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े रुख और प्रशासनिक सुधारों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उनका जाना मेरे व्यक्तिगत और पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए एक अभिभावक को खोने जैसा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि खंडूरी जी ने पूर्व पीएम बाजपेई के नेतृत्व में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना से देश को जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है। इसी तरह अपने मुख्यमंत्री काल में बुनियादी ढांचे, सड़कों के विकास और पारदर्शी शासन की जो मजबूत नींव उन्होंने रखी थी, उसी का परिणाम है कि आज उत्तराखंड विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनका अनुशासित जीवन, जनता के प्रति उनकी जवाबदेही और उनकी सादगी आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का केंद्र बनी रहेगी।

​उन्होंने कहा, भाजपा परिवार की तरफ से इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के साथ से मजबूती से खड़ा है। साथ ही ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और उनके परिजनों व समर्थकों को इस असीम कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi-Vendor SMS Notification for WooCommerce Multicon – Multi-Purpose Construction Industry Theme Multikart – eCommerce HTML + Admin + Email + Invoice Template Multikart – React Next JS Multipurpose Ecommerce, React Hooks , Context API MultiLive – Multiple Live Stream Broadcaster Plugin for WordPress Multimedia Responsive Carousel with Image Video Audio Support – WordPress Plugin Multinews | Multi-purpose WordPress News,Magazine Multiple Vendor for Rental Marketplace in WooCommerce (add-ons) MultiPurpose Before After Slider