Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुराने मंत्रियों के साथ ली शपथ

नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुराने मंत्रियों के साथ ली शपथ

-राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनियता की शपथ

देहरादून, आजखबर। राजभवन परिसर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने 11 मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में राज्यपाल ने सतपाल महाराज, डा. हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, अरविंद पाडेय, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्य और स्वामी यतीश्वरानंद को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर बनाए रखने के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर राज्य सरकार काम करेगी। अंतिम छोर पर खङे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचानेके प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर विधायकगण, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। 5 बजकर 14 मिनट पर शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने की घोषणा हुई। इसके बाद राज्यपाल पोडियम पर पहुंचीं और उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह के दौरान नारेबाजी का दौर भी खूब चला। सीएम धामी के समर्थकों ने खूब नारे लगाए। मुख्यमंत्री को शपथ दिलाने के बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 11 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में सबसे पहला नाम सतपाल सिंह महाराज का रहा। इसके बाद पौड़ी से विधायक हरक सिंह रावत ने शपथ ली। मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले अगले विधायक वंशीधर भगत रहे। वंशीधर भगत पांच बार मंत्री रह चुके हैं और वह छठवीं बार मंत्री बने हैं। इसके बाद यशपाल आर्य मंत्रीपद की शपथ लेने पहुंचे। यशपाल पिछली सरकार में परिवहन मंत्री थे। डिडीहाट से विधायक बिशन सिंह को भी राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, मसूरी से लगातार दूसरी बाद विधायक गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्या, यतीश्वरानंद ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Food Store WooCommerce WordPress Theme – Efway Food Stuff WP – Multipurpose Elementor WooCommerce Theme FoodBook Automatic Order Invoice Printing Add-on FoodBook In-Restaurant Orders Add-on FoodBook Multi-delivery Fees Add-on FoodBook Multibranch Add-on FoodBook | Online Food Ordering & Delivery for WordPress with Restaurant Management System FoodBook | Online Food Ordering & Delivery System for WordPress with One-Click Order Printing FoodBook Tips Add-on FoodDelivery – Local Business Elementor Template Kit