अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के धर्म एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बी.एस. बिष्ट ने 12 अक्टूबर 2026 को अल्मोड़ा जनपद के मासी स्थित पौराणिक भूमिया मंदिर में पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा के विषय में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नई पीढ़ी, विशेषकर जेन-जी (Gen-Z), को भारतीय सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान भाषा की मर्यादा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक चेतना को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा मंदिर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर मंदिर में आयोजित माता की आरती में सहभागिता की गई तथा श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण भी किया गया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की परंपराओं और धार्मिक स्थलों के संरक्षण के महत्व पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक महेश नेगी, आशुतोष शाही, श्रीमती कांता रावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस दौरान मंदिर समिति की ओर से मंदिर से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर बी.एस. बिष्ट को एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया। समिति ने धर्म एवं संस्कृति प्रकोष्ठ से समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया। मंदिर के सौंदर्यीकरण और व्यवस्थाओं में सुधार से जुड़े विषयों पर भी ध्यान देने की मांग की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ नई पीढ़ी में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहे।
मासी के पौराणिक भूमिया मंदिर में संस्कृति, सामाजिक चेतना और मंदिर के सौंदर्यीकरण पर हुई चर्चा

