Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

पिटकुल को मिला 5वां सबसे बड़ा कॉरपोरेट टैक्सपेयर सम्मान, 267 करोड़ रुपये के लाभ के साथ रचा नया कीर्तिमान

देहरादून। उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (पिटकुल) ने वित्तीय उपलब्धियों में नया इतिहास रचते हुए आयकर विभाग, उत्तराखंड से ‘5th Highest Taxpayer (Corporate)’ पुरस्कार प्राप्त किया है। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी ने 267 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है, जिसे पिटकुल के 107वें निदेशक मंडल की बैठक में अनुमोदित किया गया।
पिटकुल मुख्यालय, विद्युत भवन में आयोजित कार्यक्रम में महाप्रबंधक (वित्त) मनोज कुमार ने बताया कि निगम ने पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग 54 करोड़ रुपये का आयकर जमा किया, जिसके आधार पर पहली बार उसे उत्तराखंड में कॉरपोरेट श्रेणी के पांचवें सबसे बड़े करदाता का सम्मान मिला।
बैठक के दौरान प्रदेश के मुख्य सचिव एवं पिटकुल के अध्यक्ष आनन्द वर्द्धन ने पिटकुल के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि निगम समयबद्ध ढंग से परियोजनाओं को पूरा कर लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने पिटकुल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के योगदान की भी प्रशंसा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के “सरलीकरण, समाधान, सफलता एवं संतुष्टि” के मूल मंत्र को अपनाते हुए पिटकुल नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि निगम का लाभ पिछले वर्ष के 121 करोड़ रुपये से बढ़कर इस वर्ष 267 करोड़ रुपये हो गया है, जो संस्था की मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है।
उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव एवं पिटकुल अध्यक्ष आनन्द वर्द्धन, प्रमुख सचिव (ऊर्जा) डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम तथा निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया। साथ ही सभी कार्मिकों से “विकल्प रहित संकल्प” के साथ परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और अगले वर्ष कॉरपोरेट टैक्सपेयर की सूची में प्रथम या द्वितीय स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया।
प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने तथा मानसून एवं आपदा की स्थिति को देखते हुए बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में पिटकुल के वरिष्ठ अधिकारियों, अभियंताओं, वित्त एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित मुख्यालय के अनेक कर्मचारी ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi-Vendor SMS Notification for WooCommerce Multicon – Multi-Purpose Construction Industry Theme Multikart – eCommerce HTML + Admin + Email + Invoice Template Multikart – React Next JS Multipurpose Ecommerce, React Hooks , Context API MultiLive – Multiple Live Stream Broadcaster Plugin for WordPress Multimedia Responsive Carousel with Image Video Audio Support – WordPress Plugin Multinews | Multi-purpose WordPress News,Magazine Multiple Vendor for Rental Marketplace in WooCommerce (add-ons) MultiPurpose Before After Slider