देहरादून। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान इन दिनों अपनी विधानसभा क्षेत्र यमुनोत्री में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। वह क्षेत्र के गांव-गांव पहुंचकर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान का प्रयास कर रहे हैं।
मनवीर चौहान ने अब तक क्षेत्र के लगभग सभी गांवों का भ्रमण कर जनता से सीधा संपर्क बनाया है। ग्रामीणों की छोटी-छोटी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान कराने के साथ-साथ वह बड़ी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और सरकार के समक्ष रखकर उनके निस्तारण के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
वहीं, क्षेत्र के विकास के लिए मनवीर चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लगातार संवाद और समन्वय बनाकर कई बड़े विकास कार्य भी करवाए हैं। सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर उन्हें स्वीकृति दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मनवीर चौहान की लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनता से मुलाकात और समस्याओं के समाधान के प्रयासों से क्षेत्रवासियों में भी सकारात्मक संदेश जा रहा है। यमुनोत्री क्षेत्र में मनवीर चौहान की सक्रियता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है।
गांव-गांव पहुंचकर जनता से सीधा संवाद कर रहे भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान

