Header Banner
ताज़ा ख़बरें

पुष्कर सिंह नेगी की ईमानदारी को सलाम, समाज के लिए बने प्रेरणा

गौचर। आज के दौर में जहाँ लोग छोटी-छोटी बातों में भी स्वार्थ देखने लगे हैं, वहीं कुछ लोग अपने अच्छे संस्कारों और ईमानदारी से समाज के लिए प्रेरणा बन जाते हैं। ऐसा ही एक सराहनीय उदाहरण गौचर क्षेत्र में देखने को मिला, जिसने मानवता और सच्चाई पर लोगों का विश्वास और मजबूत कर दिया।

दिनांक 11 मई को लक्ष्मण सिंह राणा द्वारा पुलिस चौकी गौचर में सूचना दी गई कि उनके परिजन का 9 पत्ती वाला कीमती गुलबंद किसी वाहन में कहीं छूट गया है। आभूषण काफी मूल्यवान होने के कारण परिवार बेहद चिंतित और परेशान था। काफी खोजबीन के बाद भी जब गुलबंद का कोई पता नहीं चला, तो इसकी सूचना पुलिस चौकी गौचर में दी गई। इसी दौरान रोडवेज बस संख्या UK07PA6707 में यात्रा कर रहे यात्री पुष्कर सिंह नेगी पुत्र  मातबर सिंह नेगी निवासी खेती चौरासैंण को बस के अंदर उक्त गुलबंद मिला। चाहें तो वे इसे अपने पास रख सकते थे, लेकिन उन्होंने ईमानदारी और मानवता का परिचय देते हुए तुरंत इसकी जानकारी दी और स्वयं बस को पुलिस चौकी लेकर पहुंचे। वहाँ उन्होंने गुलबंद को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस द्वारा पूरी तस्दीक और पूछताछ के बाद उक्त गुलबंद को सकुशल नवमा देवी के परिजन लक्ष्मण सिंह राणा के सुपुर्द कर दिया गया। अपना कीमती आभूषण सुरक्षित वापस मिलने पर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लक्ष्मण सिंह राणा ने यात्री पुष्कर सिंह नेगी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज भी समाज में ऐसे ईमानदार और नेकदिल लोग मौजूद हैं, जिनकी वजह से इंसानियत जिंदा है। पुष्कर सिंह नेगी द्वारा किया गया यह कार्य न केवल ईमानदारी की मिसाल है, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी देता है कि अच्छे संस्कार और सच्चाई आज भी जीवित हैं। ऐसे लोग समाज की असली पूंजी होते हैं, जो अपने व्यवहार से दूसरों के ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Lisfinity – Classified Ads WordPress Theme List Fusion – Best PopUp and Lead Generation Plugin Listable – A Friendly Directory WordPress Theme Listar FluxPro – mobile directory listing – claim listing – booking and payment Listdom Pro – Business Directory and Classified Ads Listings WordPress Plugin Listeo - Directory & Listings With Booking WordPress Theme Lister – Business Directory & Listing WordPress Theme ListGo – Directory WordPress Theme Listify – Directory & Business Listing WordPress Theme Listify – WordPress Directory Theme