Header Banner
ताज़ा ख़बरें

अटल सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्र में खुशी की लहर

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 78, टर्नर रोड स्थित आशिमा विहार में आज अटल सामुदायिक भवन का लोकार्पण  विधायक विनोद चमोली द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कॉलोनी की सचिव एवं भाजपा महामंत्री धर्मपुर विधानसभा प्रभा बन्दूनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सामुदायिक भवन आमजन के सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने भवन को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
स्थानीय निवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पहले भी क्षेत्र में मंदिर के हॉल, पार्क और सड़कों का निर्माण समय-समय पर कराया गया है, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास हुआ है।
इस मौके पर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने विकास कार्यों को जमीन पर उतारकर जनता का विश्वास जीतने में सफल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी विकास के आधार पर पार्टी राज्य में तीसरी बार सरकार बनाकर नया इतिहास रचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes PayPal Button – PayPal plugin for WordPress PayPal Connect Jetpack CRX Addon PayPal for NEX-Forms PayPal Payment Terminal WordPress PayPal PRO Payment Terminal Paytm Payment Gateway WooCommerce Plugin PayWay API (Westpac) Gateway for WooCommerce PDF Creator for NEX-Forms PDF Embed – WordPress PDF Viewer plugin PDF Password Protect