Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

चारधाम यात्रा की तैयारियों में मौसम बन रहा अड़ंगा, लगा ब्रेक

चमोली। चारधाम यात्रा की तैयारियों में मौसम बड़ा अड़ंगा लगा रहा है। बीते दिनों हुई बारिश ने चारधाम यात्रा की तैयारियों पर ब्रेक लगा दिया था। हालांकि अब भारी बारिश के थमने के बाद चटक धूप पहाड़ों के लिए नई मुसीबत लेकर आई है। मौसम साफ होते ही पहाड़ियों के दरकने का सिलसिला तेज हो गया है, जिसके चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिनौला के पास पहाड़ का एक विशाल हिस्सा टूटकर अचानक सड़क पर आ गिरा। भूस्खलन से मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। गनीमत रही कि मलबे की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए तत्काल भारी मशीनों को मौके पर तैनात कर दिया है और युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य जारी है।
अधिकारियों का अनुमान है कि जल्द ही मार्ग को सुचारू कर दिया गया, लेकिन यात्रियों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। दरअसल, शुक्रवार को चमोली जनपद में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गोविंदघाट से पहले पिनौला के समीप अचानक हाईवे पर पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर गिर गया, जिससे हाईवे पूरी तरह बाधित हो गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे आवाजाही के लिए सुचारु किया गया।
ज्योतिर्मठ कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताएं कि हाईवे आवाजाही के लिए पूरी तरह सुचारु किया गया है। जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने भी खुद बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण कर रहे है, जहां पर जो भी कभी है, उसको दूर किया जा रहा है। फिर भी पहाड़ों पर कुछ चुनौतियां बनी रहती है। कही बार पहाड़ी अचानक से दरक जाती है और हाईवे बंद हो जाता है। हाईवे को तत्काल खोलने का प्रयास किया जाता है। बता दें कि हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी के कारण चारधाम यात्रा की तैयारियां प्रभावित हुई है। जैसे ही केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर फिर से अच्छी खासी बर्फ जम गई है, जिसे मजदूर फिर से हटाने में जुटे हुए है। इसके अलावा मंदिर के आसपास भी काफी बर्फ जमी हुई है। इसी तरह के हालत गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी देखने को मिले है। यहां भी बर्फबारी के कारण यात्रा की तैयारियों पर असर पड़ा है। गौरतलब है कि 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे और आखिर में 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi-Vendor SMS Notification for WooCommerce Multicon – Multi-Purpose Construction Industry Theme Multikart – eCommerce HTML + Admin + Email + Invoice Template Multikart – React Next JS Multipurpose Ecommerce, React Hooks , Context API MultiLive – Multiple Live Stream Broadcaster Plugin for WordPress Multimedia Responsive Carousel with Image Video Audio Support – WordPress Plugin Multinews | Multi-purpose WordPress News,Magazine Multiple Vendor for Rental Marketplace in WooCommerce (add-ons) MultiPurpose Before After Slider