Header Banner
ताज़ा ख़बरें

महाराज ने दिया यात्रा रुट के वैकल्पिक मार्गो को भी ठीक रखने के निर्देश

देहरादून। चारधाम यात्रा रुट पर सड़कों के रखरखाव और वैकल्पिक मार्गो को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग विंग दोनों मिलकर तैयारियां कर रहे हैं। 15 अप्रैल तक सभी सड़कों को दुरुस्त करने करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि 15 अप्रैल तक चारधाम रूट की सभी सड़कों से जुड़े कार्य पूरे करने का लक्ष्य है। इस संबंध में समय-समय पर हुई समीक्षा बैठकों में अधिकारियों को चिन्हित कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। कई स्थानों पर सड़क निर्माण व मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। 207 भूस्खलन जोन चिन्हित हैं। इनमें से 88 स्लोप का ट्रीटमेंट पूरा किया जा चुका है और 119 स्लोप पर काम पूर्णता की ओर है। यमुनोत्री और केदारनाथ मार्ग सबसे संवेदनशील माने गए हैं। ऋषिकेश-बदरीनाथ छभ्-7 पर 45 डेंजर जोन में से 22 पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सड़क, पानी, शौचालय, स्वास्थ्य और ट्रैफिक मैनेजमेंट चाक-चौबंद रखने को कहा है। ऑल वेदर रोड का काम लगभग पूरा हो चुका है। लोनिवि 15 अप्रैल तक सड़कों को गड्ढा-मुक्त करने, 119 स्लोप का ट्रीटमेंट पूरा करने और सभी वैकल्पिक मार्गों को चालू रखने में जुटा है।
श्री महाराज ने कहा कि यात्रा मार्ग पर फत् कोड और साइन बोर्ड लगाने का कार्य प्रगति पर है। ताकि श्रद्धालुओं को रियल टाइम जानकारी मिल सके। व्हाट्सएप अलर्ट जाम, भीड़ या आपात स्थिति की सूचना यात्रियों को व्हाट्सएप से तुरंत दी जाएगी। मार्ग पर मशीनें और जरूरी संसाधन पहले से तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं। वैकल्पिक रूट छभ्-07 ऋषिकेश-रुद्रप्रयाग के अंतर्गत ऋषिकेश-खाड़ी गजा-देवप्रयाग मोटर मार्ग, ऋषिकेश-चंबा-गाडोलिया मलेथा छभ् 707।, स्वीट ब्रिज-राजराजेश्वरी मंदिर-चमधार-श्रीनगर-खिरसू-खाखरा मोटर मार्ग, देवप्रयाग-तिलवाड़ा-घनसाल-टिहरी-ऋषिकेश, डूंगरीपंत-छतीखाल-खाखरा मोटर मार्ग और उत्तरकाशी-लम्बगांव-घनसाली-तिलवाडा मोटर मार्ग, छभ् 107, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड के अन्तर्गत भैंसगांव-पोखरी मोटर मार्ग, विजयनगर-पठालीधार-बसुकेदार मोटर मार्ग, बांसवाड़ा-बस्ती-बसुकेदार मोटर मार्ग, गुप्तकाशी-मयाली मोटर मार्ग और गंगोत्री मार्ग, छभ् 134 धरासू-फूलचट्टी के अन्तर्गत नौगांव-पौंटी-राजगढ़ी मोटर रोड से राजतर मोटर रोड और छभ्-507 हरबर्टपुर-बड़कोट बैंड, कुंवा-कफनौल से राड़ी मोटर मार्ग, बर्नीगाड़-कालसी-चकराता-ललाखा मण्डल मोटर मार्ग सहित सभी वैकल्पिक रूट दुरुस्त किए गए हैं ताकि मुख्य मार्ग ब्लॉक होने पर यातायात चलता रहे। नई सुरंगें और बाईपास सिलक्यारा टनल ब्रेकथ्रू हो चुका है। बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाली 900 मीटर सुरंग का निर्माण पूरा हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Creptaam – Bitcoin, ICO Landing and Cryptocurrency WordPress Theme Crespo – Fast Food Restaurant Elementor Template Kit Cresta – IT Solutions & Technology WordPress Theme Creta – Flower Shop WooCommerce WordPress Theme Crete – Personal Portfolio and Creative Agency WordPress Theme Crevia - Craft & Handmade Creations Elementor Template Kit Crework | Coworking and Creative Space WordPress Theme Criativo – Creative Agency & Portfolio Elementor Template Kit Criptix – Cryptocurrency Blockchain & Bitcoin Elementor Template Kit Cripto – Cryptocurrency & Bitcoin Elementor Template Kit