Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

चुनाव जीतने के साथ जनता का दिल भी जीतना जरूरीः गौतम

देहरादून । भाजपा मुख्यालय में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान हम सबके लिए महतवपूर्ण है, लेकिन चुनाव जीतने के साथ हमें जीत के साथ-साथ जनता का दिल भी जीतना है। प्रदेश मुख्यालय मे आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान पर आयोजित कार्यशाला मे उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रयास होता है कि अमीर-गरीब की खाई को समाप्त कर दोनो एक साथ बैठें। एक भारत श्रेष्ठ भारत हमारी परिकल्पना का आधार है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास लेकर हमें बूथ से लेकर पन्ना टोली तक सजगता के साथ कार्य करना है ताकि पार्टी नित निरंतर उत्थान करती रहे।
गौतम ने कहा कि देश आज अमृत महोत्सव मना रहा है और हम पूरे वर्ष अमृतकाल के आयोजन करते रहेंगे। धारा 370 समाप्त होना, फारूख अब्दुला जैसे भारत के धुर विरोधी राजनेता द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया जाना यह हमारे विचारों की जीत है। इन सभी बातों को बूथ स्तर तक पन्ना टोली के साथ साझा करना हमारा दायित्व है। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा किये गये कार्यों भ्रष्टाचार मुक्त शासन, श्रीराम मंदिर निर्माण की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं वह करते हैं। हमने भारत के तमाम समस्याओं से भारत को बाहर निकाला है। प्रधानमंत्री ने कई बार उत्तराखंड की चर्चा मन की बात में की है और 28 लाख करोड़ जनधन खाते में डाल दिए हैं जो अपने आप में सबसे महत्वपूर्ण है। यह डीबीटी के तहत भ्रष्टाचार मुक्त शासन का सबसे बड़ा उदाहरण है। राज्यसभा सांसद एवं बूथ सशक्तीकरण अभियान की राष्ट्रीय संयोजक सरोज पांडे ने कहा कि
वर्ष 2014 में जनता ने हमें सेवा का अवसर दिया। उस समय लगातार हो रहे घोटालों से बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की जुबान पर केवल भाजपा का नाम था। बहुत खराब स्थितियों से देश को निकालकर उसे श्रेष्ठ बनाने का काम हुआ है। 2014 से एक नये युग की शुरूआत हुई है। 2014 से भाजपा ने एक ऐसे दल के तौर पर अपनी पहचान बनाई जो सर्व स्पर्शी और सर्व ग्राही हैं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता पार्टी का प्राण स्वरूप है। बूथ पर बैठा हमारा कार्यकर्ता मूल है, इसीलिए संगठन ने नारा दिया था ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता।’ पार्टी के सशक्तिकरण की शुरूआत बूथ से ही होती है। राष्ट्रीय स्तर पर टोली बनी हुई है। उत्तराखंड में प्रदेश व जिला स्तर पर यह महत्वपूर्ण टोली बन चुकी है। अब मंडल स्तर तक टोली का प्रबंधन होगा। इसके लिए हमारे सभी पदाधिकारी कार्यशाला से प्रशिक्षित होकर क्षेत्रों तक अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का कार्य करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान सांगठनिक प्रभाव को बढ़ाने के सबसे बड़े कारण होते है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे बड़े संगठन के रूप में स्थापित हों और बूथ के माध्यम से हम अपने संगठन को गांव-गांव तक प्रभावी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चम्पावत जैसे जनपद में 94 प्रतिशत बूथ प्रबंधन किया जा चुका है, ऐसे में हमें स्थानीय निकायों, केन्द्र व राज्य के कामों के साथ-साथ बजट पर गांव-गांव तक चर्चा करनी चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय जी ने कहा कि हम सबको एक स्पष्ट दृष्टिकोण रखकर संगठन के विकास के लिए कार्य करना है। संगठन की मजबूती मजबूत कार्यकर्ता पर आधारित होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट तथा संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी द्वारा किया गया। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चैधरी सहित समस्त प्रदेश पदाधिकारी जिलाध्यक्ष जिला प्रभारी जिला सह प्रभारी मोर्चों के सभी प्रदेश अध्यक्ष बूथ सशक्तिकरण अभियान की प्रदेश एवं जिलों की टोली ने भाग लिया। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी गौतम द्वारा प्रदेश की टोली बैठक एवं जिलाध्यक्षों के साथ अलग अलग बैठक की।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon