Header Banner
ताज़ा ख़बरें

अवैध देशी शराब के साथ एक दबोचा

हरिद्वार । कनखल’ थाना पुलिस ने देशी शराब के पचास पव्वे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड सरकार के सीएम द्वारा चलाए गए ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है। इसी क्रम में कनखल पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की तस्करी करते हुए अवैध शराब के 50 देशी पव्वों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम गुलाब पुत्र स्व0 चांदमल नि0 रविदास बस्ती जगजीतपुर बस्ती थाना कनखल जनपद हरिद्वार बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

error: Content is protected !!