Header Banner
ताज़ा ख़बरें

कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली का सीएम करेंगे शुभारंभ

कोटद्वार । कोटद्वार में बुधवार को अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत चौहान सहित अन्य अधिकारियो के साथ बैठक की।
कोटद्वार के मॉडर्न मांटेसरी स्कूल में अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ किया जाना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 2 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे जिसकी जानकारी विधानसभा अध्यक्ष द्वारा की गई। विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कि कोटद्वार एक सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है जहां के हर घर से एक व्यक्ति सेना में अपनी सेवा दे रहा हैद्यउत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ कोटद्वार से किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अग्निपथ योजना का शुभारंभ वृहद स्तर पर किया जा रहा है जिसका संदेश पूरे देश में पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री सहित उत्तराखंड के कई कैबिनेट मंत्री व विधायक मौजूद रहेंगेद्यविधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के परिजनों सहित स्वतंत्रा संग्राम मैं अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाना है। बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से कल होने वाले कार्यक्रम की सभी जानकारियां लीद्य अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाएं को दुरस्त कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम से संबंधित सभी गतिविधियों पर विस्तार से अधिकारियों से बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!