Header Banner
ताज़ा ख़बरें

कमीशन के लिए बांट रही रेखा आर्य घटिया राशन, बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर आंगनबाड़ी केंद्रों में घटिया गुणवत्ता की खाद्य सामग्री वितरित कराने का आरोप लगाया है।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए नेगी ने कहा कि विभाग के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को दलिया, सत्तू, कुक्ड फूड, बाल भोग और हलवा जैसी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन इसकी गुणवत्ता बेहद खराब बताई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर लाभार्थी इन खाद्य सामग्रियों का उपयोग नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण यह सामग्री केंद्रों में पड़ी-पड़ी खराब हो रही है।
नेगी ने कहा कि उक्त खाद्य सामग्री गर्भवती महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों को वितरित की जाती है, ऐसे में इसकी गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए तथा खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की स्वतंत्र रूप से जांच कराई जाए।
मोर्चा अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराए जाने वाले साड़ी और सूट जैसी सामग्री की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि कई कार्यकर्ता इन वस्तुओं के उपयोग को लेकर असंतोष जता चुकी हैं।
रघुनाथ सिंह नेगी ने सरकार से मांग की कि टेक होम राशन योजना की समीक्षा करते हुए लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से राशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर विचार किया जाए, ताकि वे अपनी आवश्यकता और पसंद के अनुसार खाद्य सामग्री खरीद सकें।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सुधार नहीं किया गया तो जन संघर्ष मोर्चा इस मुद्दे को लेकर व्यापक आंदोलन शुरू करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Shopcroc WP – Elementor Multi-purpose WooCommerce WordPress Theme Shoperific – WooCommerce WordPress Theme Shopfront – Next-Generation eCommerce Theme Shopkeeper – Multi-Purpose WooCommerce Theme ShopMagic - WooCommerce Marketing Automation, Workflows and More ShopMe – Multi Vendor Woocommerce WordPress Theme Shoppica – Premium OpenCart Theme Shopping Mall – Entertainment Center and Business WordPress Theme Shoppix – Jewellery Shop Elementor Template Kit ShoppyStore – Multipurpose Responsive WooCommerce WordPress Theme