Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

उपभोक्ताओं की परेशानी दूर कराने के लिए मैदान में उतरे अनिल बलूनी

देहरादून। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के नवगठित कोटद्वार और श्रीनगर नगर निगमों तथा विस्तारित नगर निकायों में शामिल क्षेत्रों के निवासियों को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग में आ रही समस्याओं को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिँह पुरी से हस्तक्षेप की मांग की है।
सांसद बलूनी ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री को पत्र भेजने के साथ ही फोन पर भी वार्ता कर क्षेत्रवासियों की परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नगर निगमों और निकायों के विस्तार के बाद कई उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में तकनीकी एवं प्रशासनिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सांसद को आश्वस्त किया कि मामले का परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि उनका प्रयास है कि गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति पूर्ववत सुचारु रूप से मिलती रहे तथा किसी भी परिवार को आवश्यक सुविधाओं से वंचित न होना पड़े। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi-Vendor SMS Notification for WooCommerce Multicon – Multi-Purpose Construction Industry Theme Multikart – eCommerce HTML + Admin + Email + Invoice Template Multikart – React Next JS Multipurpose Ecommerce, React Hooks , Context API MultiLive – Multiple Live Stream Broadcaster Plugin for WordPress Multimedia Responsive Carousel with Image Video Audio Support – WordPress Plugin Multinews | Multi-purpose WordPress News,Magazine Multiple Vendor for Rental Marketplace in WooCommerce (add-ons) MultiPurpose Before After Slider