श्रीनगर। गढ़वाल सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने श्रीनगर विधानसभा स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित शक्ति केंद्र बैठक में कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं गतिशील बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी मंथन हुआ।
सांसद बलूनी ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है।
बैठक में शिक्षा मंत्री धन सिँह रावत, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव रखे और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों तथा जनसंपर्क अभियानों को और प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
12 वर्ष विश्वास के, 12 वर्ष विकास के, 12 वर्ष जनकल्याण के के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।
श्रीनगर में सांसद अनिल बलूनी ने की सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

