Header Banner
ताज़ा ख़बरें

भट्ट बोले, राहुल की टिप्पणी देवभूमि की शांत फिजा को बिगाड़ने की कोशिश

भट्ट बोले, राहुल की टिप्पणी देवभूमि की शांत फिजा को बिगाड़ने की कोशिश

देहरादून । भाजपा ने कोटद्वार के घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस संबंध मे कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की टिप्पणी देव भूमि की शांत वादियों की फिजा को षड्यंत्र के तहत बिगाड़ने की कोशिश है।

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि घटनाक्रम पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं की नकारात्मक भूमिका और इसे तूल देने की कोशिश स्पष्ट तौर पर नजर आई है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से जुड़े किसी भी मामले मे सरकार कोताही नही बरतेगी और अपनी छवि के अनुरूप जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। सभी पक्षों को धैर्य रखने की जरूरत है।

मीडिया सवालों के जवाब प्रतिक्रिया देत हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की सरकार है जिसमें किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में भी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। कानून व्यवस्था का सम्मान करते हुए सभी पक्षों द्वारा धैर्य रखने की जरूरत है। लेकिन इस मामले में जिस तरह कुछ लोगों द्वारा पूर्व में सुलझाए गए इस मुद्दे पर एक पक्ष को भड़काया उससे वहां टकराव की स्थिति का निर्माण हुआ है। अब तक सामने आए घटना के वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि वह आरोपी नेता अपने साथी तथाकथित छद्म धर्मनिरपेक्षवादी चोला पहने व्यक्ति के सहयोग से बड़ी उम्र के स्थानीय लोगों के साथ मारपीट और अभद्रता कर रहा है।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला देते हुए चिंता जताई कि कहीं यह पूर्व नियोजित तो नहीं था। क्योंकि समझदारी और जिम्मेदारी तो यह कहती थी कि कांग्रेस के बड़े नेता अपने युवा नेता के कृत्य पर गंभीरता दिखाते और रोक टोक कर जांच में सहयोग की बात करते। लेकिन बेहद शर्मनाक है कि वह उस व्यक्ति को धर्मनिरपेक्षता का हीरो बनाने पर तुले हैं जो सरे आम लोगों के साथ अभद्र भाषा इस्तेमाल और मारपीट करता नजर आया। एक मामूली घटना को तूल देकर अपनी ही पार्टी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अधीरंजन चौधरी को बंगाल में मुस्लिम षडयंत्र से हराने को लेकर हुमायूं कबीर के खुलासे पर कुछ नहीं बोलने पर कांग्रेस के युवराज की तत्काल प्रतिक्रिया हैरान करने वाली है। राहुल देश मे वर्ग विशेष से संबंधित मामलों मे ही टिप्पणी करते आये हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हार से निराश हताश कांग्रेस किसी भी कीमत पर 27 में दोबारा सत्ता हासिल करना चाहती है। जिसके लिए वह लगातार झूठ, भ्रम, अफवाह और प्रपंच की राजनीति करके प्रदेश का माहौल और छवि खराब करने पर तुली है। कोटद्वार के घटनाक्रम पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियां भी इसी दिशा में इशारा कर रही हैं। लेकिन भाजपा सरकार, प्रदेश का माहौल खराब करने और जनता, कांग्रेसी वापसी की इजाजत किसी कीमत पर नहीं दी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Creptaam – Bitcoin, ICO Landing and Cryptocurrency WordPress Theme Crespo – Fast Food Restaurant Elementor Template Kit Cresta – IT Solutions & Technology WordPress Theme Creta – Flower Shop WooCommerce WordPress Theme Crete – Personal Portfolio and Creative Agency WordPress Theme Crevia - Craft & Handmade Creations Elementor Template Kit Crework | Coworking and Creative Space WordPress Theme Criativo – Creative Agency & Portfolio Elementor Template Kit Criptix – Cryptocurrency Blockchain & Bitcoin Elementor Template Kit Cripto – Cryptocurrency & Bitcoin Elementor Template Kit