Header Banner
ताज़ा ख़बरें

रुड़की में विकसित भारत गारंटी मिशन के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रुड़की। रुड़की जिला कार्यालय में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM-G) जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए दीप्ति रावत भारद्वाज ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करने, आजीविका सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनाना है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब ग्रामीण समाज को रोजगार, आजीविका और स्वावलंबन के ठोस अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। ऐसे जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी आदित्य चौहान, जिला अध्यक्ष मधु सिंह, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, जिला सह-प्रभारी रविन्द्र कटारिया एवं कार्यक्रम संयोजक संजय अरोड़ा सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार व आजीविका से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Industrial Business Responsive WP theme – Offshore Industrial - Corporate, Industry & Factory WordPress Themes Industris – Factory & Business WordPress Theme Industry Press – Factory and Industrial Business WordPress Theme Industry – WordPress Theme for Factory and Industrial Business Industryall – Industrial & Factory WordPress Theme Industryo – Construction Induzy – Factory & Industrial WordPress Theme Inestit – Private Investigator WordPress Theme Inexus Broadband & Internet Service Provider Elementor Template Kit