Header Banner
ताज़ा ख़बरें

दिल्ली में अनिल बलूनी के यहां धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड का लोकपर्व ‘इगास’

नई दिल्ली। देवभूमि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराओं को समर्पित पर्व इगास (बग्वाल) की पूर्व संध्या पर राजधानी दिल्ली में भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के आवास पर श्रद्धा और उल्लास के साथ इगास पर्व मनाया गया।

अनिल बलूनी ने अपने गांव में स्वयं उपस्थित न हो पाने के बावजूद भी उन्होंने गांव से ही इगास कार्यक्रम की शुरुआत कर लोकपर्व के प्रति अपनी गहरी आस्था और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित  शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से अग्नि प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की और पर्व का शुभारंभ किया। वातावरण में उत्तराखंड की लोकधुनें और पारंपरिक नृत्य-गीतों की गूंज रही।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री, दिल्ली-एनसीआर में रह रहे उत्तराखंडी समाज के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

अनिल बलूनी ने कहा कि इगास पर्व के पुनर्जागरण का श्रेय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की प्रेरणा को दिया गया, जिनकी पहल और आह्वान पर अब यह लोकपर्व पूरे जोश और परंपरा के साथ देशभर में मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes PayPal Button – PayPal plugin for WordPress PayPal Connect Jetpack CRX Addon PayPal for NEX-Forms PayPal Payment Terminal WordPress PayPal PRO Payment Terminal Paytm Payment Gateway WooCommerce Plugin PayWay API (Westpac) Gateway for WooCommerce PDF Creator for NEX-Forms PDF Embed – WordPress PDF Viewer plugin PDF Password Protect