Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

आशा ने किया गांवों का जनसम्पर्क

गुप्तकाशी। केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने गुप्तकाशी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जन संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं की उपलब्धियों को ग्रामीणों के बीच रख। इस दौरान उन्होंने भगवान जाखराजा के दर्शन कर अपनी जीत व क्षेत्र कल्याण की कामना की।
भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ सांकरी, देवर सांकरी, देवर, रुद्रपुर, देवशाल, जाखधार, बणसू तथा त्यूडी,खुमेरा आदि गांवों में पहुंचकर जनसपंर्क किया। ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कहा कि केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव गुप्तकाशी में सरकार की ओर से ५० बैड के उप जिला चिकित्सालय निर्माण के लिए तीस करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। गुप्तकाशी में उप चिकित्सालय बनने से ऊखीमठ विकासखंड साथ-साथ समुची केदारघाटी के दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि गुप्तकाशी-सांकारी-रुद्रपुर-बणसू-त्यूडी मोटरमार्ग पर डामरीकरण के लिए चार करोड़ की स्वीकृति प्रदान कर शासनादेश जारी कर दिया गया है। गुप्तकाशी-देवर मोटरमाग के डामरीकरण के लिए भी डेढ़ करोड़ रुपए स्वीकृत हुए है। महाविद्यालय विद्यापीठ में स्नातकोत्तर कक्षा संचालन की घोषणा होने पर क्षेत्र के बच्चों को स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा। कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन्ही विकास कार्यो को तेजी से गति देने के लिए संगठन की ओर से उन्हें प्रत्याशी के रुप में जनता के बीच भेजा है। उन्होंने विकास कार्यो को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रधान सांकरी कविता राणा, प्रधान देवर लक्ष्मी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष देवशाल अमिता सेमवाल, प्रधान निर्मला देवी, प्रधान रुद्रपुर मंजू देवी, ममंद अध्यक्ष सांकरी सुमन रावत, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह चौहान, लोकेश चौहान, बबली देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष त्यूड़ी मनोरमा सेमवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का स्वागत किया।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, मंडल अध्यक्ष राय सिंह राणा, नंदन सिंह रावत, जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा किरन शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख ममता नौटियाल, कुंवरी बत्र्वाल, भाजपा जिला महामंत्री विनोद देवशाली, सुमन जमलोकी, प्रधान संगठन अध्यक्ष सुभाष रावत, संदीप पुष्पवाण, योगेंद्र सिंह नेगी, निर्वतमान नपं अध्यक्ष विजय राणा, आशीष नौटियाल, छात्र नेता प्रदीप त्रिवेदी, चंद्रशेखर भट्ट, वेद प्रकाश जमलोकी, प्रधान अमित प्रदाली समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes YITH WooCommerce Sequential Order Number Premium YITH WooCommerce Share for Discounts Premium YITH WooCommerce SMS Notifications Premium YITH WooCommerce Social Login Premium YITH WooCommerce Stripe Premium YITH WooCommerce Subscription Premium YITH WooCommerce Surveys Premium YITH WooCommerce Tab Manager Premium YITH WooCommerce Terms and Conditions Popup Premium YITH WooCommerce Uploads Premium