आयुर्वेद विवि घोटाले की जांच में आया नया मोड, रजिस्ट्रार को किया तलब..

आयुर्वेद विवि घोटाले की जांच में आया नया मोड, रजिस्ट्रार को किया तलब..

 

 

उत्तराखंड: आयुर्वेद विश्वविद्यालय घोटाले की जांच में नया मोड आया है। मामले को लेकर विजिलेंस की टीम ने अब विवि के रजिस्ट्रार को विजिलेंस मुख्यालय में तलब किया है। जिसके बाद से से विवि में हड़कंप मचा गया है। विवि में घोटाले को लेकर हो रही जांच में विजिलेंस की टीम ने 20 जुलाई को विवि के रजिस्ट्रार अनूप गक्खड को विजिलेंस मुख्यालय में तलब किया। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर पंकज पोखरियाल ने 19 जुलाई को पत्र भेजकर रजिस्ट्रार को विजिलेंस मुख्यालय में आकर बयान दर्ज करने को कहा है।

जानकारी के अनुसार पत्र में कहा गया है कि छह जुलाई को मामले से जुड़े आठ बिंदुओं पर डॉक्यूमेंट सहित विजिलेंस मुख्यालय बुलाया गया है। बता दें आयुर्वेद विवि में नियुक्ति, खरीद फरोख्त व निर्माण कार्यों में हुई धांधली के बाद घोटाले की जांच की जा रही है। अब विवि के रजिस्ट्रार को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है।