Header Banner
ताज़ा ख़बरें

धामी ने किया सर्वाधिक कार्य, आंदोलनकारियों की पेंशन दो बार बढ़ाई : बड़थ्वाल

देहरादून। राज्य निर्माण आंदोलनकारियों एवं भाजपा ने आंदोलनकारियों के लिए की गई रिकॉर्ड ऐतिहासिक घोषणाओं पर मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया है। परिषद उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल ने सीएम की संवेदनशीलता की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा, धामी एकमात्र मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल में दो बार पेंशन राशि बढ़ाते हुए आंदोलनकारियों सर्वाधिक घोषणा करने वाले सीएम बने हैं। वहीं विश्वास दिलाया कि रजत जयंती पर प्राप्त सम्मान के बाद आंदोलनकारी, राज्य निर्माण की तरह विकसित उत्तराखंड लक्ष्य प्राप्ति में भी दुगने जोश से सहभागी बनेंगे।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए, श्री बड़थ्वाल ने सबसे पहले राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों के कल्याणार्थ की गई घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार दिल खोलकर आंदोलनकारियों के कल्याण के लिए घोषणाओं की बौछार की वह उनकी उदारता और संवेदनशीलता का परिचायक है। इन घोषणाओं के बाद वे आंदोलनकारियों के लिए सबसे अधिक कार्य करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में स्थापित हो हुए हैं। आज लगभग 90 फीसदी मांगे आंदोलनकारियों की पूरी हो गई है और शेष को भी शीघ्र पूर्ण करने का भरोसा मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के राज्योत्सव समारोह में सरकार का सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में तहसील स्तर पर आंदोलनकारियों को सम्मानित करना बहुत तारीफे काबिल है। उसमें जिस तरह, देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में हैलीकॉप्टर के माध्यम से आंदोलनकारियों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई, उसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जी का विशेष आभार जताया।

उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी द्वारा की गई घोषणाओं का जिक्र करते हुए कहा, बहुत गौरव की बात है कि अब शहीद राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर उनके क्षेत्र की मुख्य अवस्थापन सुविधाओं का नामांकरण किया जायेगा। साथ ही प्रदेश में मौजूद सभी शहीद स्मारकों का नवीनीकरण और सौन्दर्याकरण भी किया जायेगा। राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों की भावनाओं का सम्मान और उनके योगदान को याद करने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता है। इसी तरह, आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों के आश्रितों को दी जाने वाली पेंशन को 3000 रु0 से बढ़ाकर 5,500 रु० प्रतिमाह करने की घोषणा,
राज्य आंदोलन के दौरान 7 दिन जेल गये या घायल हुए आंदोलनकारियों को पेंशन 6,000 रु0 से बढ़ाकर 7,000 रु० प्रतिमाह किया जाना, आंदोलन के दौरान जेल गये या घायल हुए तमाम आंदोलनकारियों को मिलने वाली पेंशन 4,500 से बढ़ाकर 5,500 रु० करना बहुत बड़ी सम्मानजनक मदद का काम करेगी। वहीं राज्य आंदोलन के दौरान दिव्यांग होकर पूर्णतः शैाग्रस्त हुए आंदोलनकारियों को पेंशन 20,000 रु0 से बढ़ाकर 30,000 रु० प्रतिमाह करने के साथ ही उनकी देखभाल के लिए एक मेडिकल एटेंडेंट की व्यवस्था करना बेहद अहम है।

उन्होंने सीएम की उस घोषणा को उम्मीद से बढ़कर बताया, जिसमें राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण हेतु वर्ष 2021 तक जिलाधिकारी कार्यालय में प्राप्त लम्बित आवेदन पत्रों के निस्तारण के लिए 6 माह का समय विस्तार दिया गया। इसी तरह सरकारी विश्राम गृहों में 50 प्रतिशत शुल्क में छूट दी गई, जो उनके प्रवास को सुविधाजनक बनाएगी।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया सह संयोजक राजेंद्र सिंह नेगी के साथ वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी श्रीमती सरिता गौड़, राजीव तलवार, विपिन सिंह चौहान राजेंद्र सिंह रावत, प्रताप सिंह चौहान, प्रमोद सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह चौहान, जयवीर सिंह, बच्चन सिंह पवार, श्री जगमोहन सिंह रावत, शैलेंद्र प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes PayPal Button – PayPal plugin for WordPress PayPal Connect Jetpack CRX Addon PayPal for NEX-Forms PayPal Payment Terminal WordPress PayPal PRO Payment Terminal Paytm Payment Gateway WooCommerce Plugin PayWay API (Westpac) Gateway for WooCommerce PDF Creator for NEX-Forms PDF Embed – WordPress PDF Viewer plugin PDF Password Protect