Header Banner
ताज़ा ख़बरें

कर्णप्रयाग विधानसभा पर्यावरण संवर्द्धन एवं पर्यटन विकास मेला 2025 का सफल समापन

भूपेंद्र सिंह

नन्दासैण (चमोली)  कर्णप्रयाग विधानसभा के सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत नन्दासैण में आयोजित पर्यावरण संवर्द्धन एवं पर्यटन विकास मेला 2025 का चार दिवसीय आयोजन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कर्णप्रयाग विधानसभा के विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष दौलत बिष्ट तथा भाजपा उपाध्यक्ष  गजपाल बर्तवाल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सहयोगी अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य  विक्रम कठैत, श्रीमती रेखा बिष्ट, हरीश सोनियाल (सूना वार्ड, थराली), श्रीमती अनीता रावत, समाजसेवी सूरी कनेरी (छेकुड़ा वार्ड), जगदीश सिंह, क्षेत्र पंचायत प्रमुख गैरसैंण श्रीमती दुर्गा देवी रावत, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विशाम्बरी देवी (भलसों) तथा प्रदेश युवा उक्रांद के अध्यक्ष आशीष नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नन्दा गौरा सम्मान से सम्मानित हुए प्रतिभावान कार्यकर्ता

मेले के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को “नन्दा गौरा सम्मान” से सम्मानित किया गया। इनमें प्रसिद्ध लोकगायक विवेक नौटियाल, बॉलीबॉल प्रतियोगिता विजेता राहुल चौधरी तथा अन्य प्रतिभाशाली युवा शामिल रहे।

पर्यावरण और परंपरा का संगम

यह मेला न केवल पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देता है, बल्कि स्थानीय पर्यटन, रोजगार और पारंपरिक हस्तकला को भी नई दिशा प्रदान करता है। यह पहल पर्वतीय जीवन की आत्मा प्रकृति और प्रगति के संतुलन को साकार करने का सुंदर प्रयास है।

संस्कृति की झलक

मेले में उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति को संजोए रखने हेतु हुड़का-थाली के साथ जागर, ढोलसागर प्रतियोगिता, झूमैलो, लोकगीत और मांगल गीत जैसी पारंपरिक प्रस्तुतियों का मंचन किया गया। साथ ही, दर्शकों के लिए लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया, जिसने समारोह में उत्साह और रोचकता बढ़ाई।

मुख्य अतिथियों का आह्वान

विधायक अनिल नौटियाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष दौलत बिष्ट ने क्षेत्रवासियों को ऐसे मेलों की परंपरा बनाए रखने हेतु बधाई दी तथा सभी आयोजकों एवं प्रतिभागियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes PayPal Button – PayPal plugin for WordPress PayPal Connect Jetpack CRX Addon PayPal for NEX-Forms PayPal Payment Terminal WordPress PayPal PRO Payment Terminal Paytm Payment Gateway WooCommerce Plugin PayWay API (Westpac) Gateway for WooCommerce PDF Creator for NEX-Forms PDF Embed – WordPress PDF Viewer plugin PDF Password Protect