Header Banner
ताज़ा ख़बरें

उत्तरांचल प्रेस क्लब में मकर संक्रांति पर खिचड़ी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पारंपरिक खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला ने सभी को बधाई देकर किया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी ने कहा कि “मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का प्रमुख पर्व है, जो न केवल ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है, बल्कि आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश भी देता है। आज के दिन से हमारे त्योहारों की शुरुआत होती है, और यह सकारात्मकता तथा नई ऊर्जा का संचार करता है।”उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक स्वाद से भरपूर इस खिचड़ी ने सभी का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रेस क्लब के सदस्यों के बीच आपसी समन्वय और एकजुटता को बढ़ावा देने का एक माध्यम है। श्री कंडारी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी होते रहेंगे। इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, संयुक्त मंत्री रश्मि खत्री, अभय सिंह कैन्तुरा, कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला, सम्प्रेक्षक शिवेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मो. असद, संदीप बड़ोला, पंकज भट्ट, रमन जायसवाल, दीपक बडथ्वाल, किशोर रावत के साथ ही पदेन सदस्य अजय राणा व काफी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Counsel – Law Firm Elementor Template Kit Counsell – Consultancy WordPress Theme Counsolve - Consulting & Investments WordPress Theme CountDown Pro WP Plugin | WebSites / Products / Offers CountDown Pro WP Plugin – WebSites/Products/Offers Countdown Timer Plugin for WordPress: Boost Conversions and Drive Urgency CountDown With Image or Video Background – Responsive WordPress Plugin Countdowner – Countdown Timer for Elementor Counter Addon for WPBakery Page Builder Counter – Addons for WPBakery Page Builder WordPres Plugin