Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

भट्ट बोले, राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा, संगठन की सर्वप्रथम इकाई ‘बूथ’ और कार्यकर्ताओं को समर्पित 

देहरादून। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को संगठन की सबसे पहली और सबसे मजबूत इकाई ‘बूथ’ और कार्यकर्ताओं के सम्मान को समर्पित बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने तैयारी बैठकों की श्रृंखला आगे बढ़ते हुए कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष और बूथ समिति के मध्य संवाद ही भाजपा को विश्व की सर्वश्रेष्ठ पार्टी बनाता है।

पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने लगातार कई बैठकें लेकर तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार के साथ अन्य प्रदेश महामंत्री, प्रवास कार्यक्रमों के प्रमुखों, मीडिया सोशल मीडिया टीम और वर्चुअल माध्यम से प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्ष प्रभारी, सह प्रभारियों से अलग अलग समन्वय बैठक ली।

तैयारियों को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, भाजपा बूथ को संगठन की प्रथम और सबसे मजबूत इकाई मानते हुए अपनी सभी सांगठनिक गतिविधियों को आगे बढ़ाती है। इसी सांगठनिक भावना के अनुरूप भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आगामी उत्तराखंड दौरा भी पार्टी के इसी मूल मंत्र को धरातल पर दर्शाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का उत्तराखंड प्रवास के दौरान सबसे पहली और जमीनी इकाई ‘बूथ अध्यक्ष’ के घर जाना, बूथ समिति के सदस्यों के साथ सीधे संवाद और चर्चा करना, उनके सुख-दुख की चिंता करना और उनसे महत्वपूर्ण फीडबैक लेना यह साबित करता है कि भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता की क्या अहमियत है।

उन्होंने कहा, भाजपा केवल सरकार में ही नहीं, बल्कि संगठन में भी ‘अंत्योदय’ अर्थात् पायदान पर खड़े अंतिम व्यक्ति का उदय के सिद्धांत पर चलती है। इसी सिद्धांत के तहत संगठन के अंतिम छोर पर बैठे पार्टी के प्रथम कार्यकर्ताओं और मजबूत इकाई से मिलना और उनके साथ अपने अनुभव साझा करना भाजपा अध्यक्षों की एक गौरवशाली परंपरा रही है। इसी गौरवशाली परंपरा के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का यह दौरा है जिसमें उनका यह प्रयास पार्टी के विचार, व्यवहार और उसकी मूल कार्यपद्धति को रेखांकित करेगा।

​वहीं स्पष्ट किया कि चुनावी जीत और हार से अलग, अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करना और शीर्ष नेतृत्व तक उनकी सीधी पहुंच सुनिश्चित करना ही वह मुख्य वजह है जिसने आज भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाया है। उनका यह दौरा उत्तराखंड भाजपा के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा और संगठन को चुनावों की दृष्टि से और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi-Vendor SMS Notification for WooCommerce Multicon – Multi-Purpose Construction Industry Theme Multikart – eCommerce HTML + Admin + Email + Invoice Template Multikart – React Next JS Multipurpose Ecommerce, React Hooks , Context API MultiLive – Multiple Live Stream Broadcaster Plugin for WordPress Multimedia Responsive Carousel with Image Video Audio Support – WordPress Plugin Multinews | Multi-purpose WordPress News,Magazine Multiple Vendor for Rental Marketplace in WooCommerce (add-ons) MultiPurpose Before After Slider