Header Banner
ताज़ा ख़बरें

पर्यटन दिवस के मौके पर आइआरसीटीसी का शानदार ऑफर..

पर्यटन दिवस के मौके पर आइआरसीटीसी का शानदार ऑफर..

हवाई टिकट बुक करने पर नहीं देना होगा सुविधा शुल्क..

 

 

 

देश-विदेश: 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर आइआरसीटीसी ने अपने 24 वें स्थापना दिवस के मौके पर शानदार ऑफर निकाला है। इस अवसर पर आइआरसीटीसी से हवाई टिकट बुक कराने पर कोई सुविधा शुल्क नहीं देना होगा। आइआरसीटीसी के इस स्पेशल आफर का फायदा 25 से 27 सितंबर तक बुक किए गए टिकटों पर मिलेगा। आइआरसीटीसी की ओर से हवाई टिकट बुक करने पर सुविधा शुल्क को जीरो किया गया है।

आइआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से उड़ान टिकट बुक करने पर कोई भी सुविधा शुल्क देने की जरूरत नहीं है। यह ऑफर आइआरसीटीसी वेबसाइट व मोबाइल एप पर बुक किए गए हवाई टिकट पर मान्य होगा। वहीं, विभन्न बैंकों के कार्ड लेनदेन पर हवाई टिकटों पर 2 हजार रूपये तक की छूट के साथ अन्य ऑफर भी लांच किए हैं।

वहीं आइआरसीटीसी ने एक बयान जारी कर कहा है कि सीमित अवधि के ऑफर के साथ आइआरसीटीसी एयर सरकारी अधिकारियों के लिए रक्षा किराया और अवकाश यात्रा रियायत टिकट भी प्रदान करता है। इसके अलावा आइआरसीटीसी अपने पोर्टल के माध्यम से बुक किए गए प्रत्येक हवाई टिकट के लिए 50 लाख रुपये का यात्रा बीमा भी प्रदान करेगा।

 

 

error: Content is protected !!
WordPress Themes Askka – Candle Shop WordPress Theme Asona – Blog and Magazine WordPress Theme Aspien – Business Connecting Elementor Template Kit Aspire - SEO & Digital Marketing Elementor Template Kit Asri – Multi-Purpose Elementor WordPress Theme Asset CleanUp Page Speed Booster PRO Assyrian – Responsive Fashion WordPress Theme Ast Fulfillment Manager ( Formerly Advanced Shipment Tracking Pro ) Astana – Real Estate & Architecture Elementor Template Kit Asteno – Wine & Vineyard WP Theme