ताज़ा ख़बरें

मोर्चांे के पदाधिकारी महीने में 10 दिन अपने क्षेत्र, मंडल में प्रवास करेंगे

देहरादून । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश के सभी मोर्चो के पदाधिकारी महीने में 10 दिन अपने क्षेत्र, मंडल में प्रवास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यक्रम फाइनल हो चुके हैं और उसी अनुसार मोर्चो की जिम्मेदारी भी तय की गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी मोर्चो ने बेहतर कार्य किया है और आम लोगों से जुड़कर सेवा भाव से जुटे रहे। कोरोना के समय महिला मोर्चा से लेकर सभी मोर्चो ने ब्लड कैंप से लेकर, मास्क,सैनिटाइजर, आक्सीजन सिलेंडर,अस्पतालो में बेड, वैक्सिनेशन तक बेहतर कार्य किया। अब चुनाव में उनकी भागेदारी तय की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी को युवा नेतृत्व और 60 प्लस के नारे को आम जन तक पहुचाना है।
उक्त वक्तव्य श्री कौशिक ने भाजपा के मोर्चों के प्रदेश पदाधिकाररियों को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार सभी कार्यों को एक निर्धारित समय में पूरा करेगी और इसके लिए योजना भी तैयार कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण कार्यों में कुछ बाधा आ सकती है लेकिन 15 अगस्त तक सभी कार्यों के शासनादेश निकल लिए जायेंगे। रुके हुए कार्य और नए कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांवड़ सनातन संस्कृति का हिस्सा है,लेकिन यात्रा से पहले आम लोगों की जिन्दगी जरुरी है। इस पर सरकार फोकस कर रही है कि किसी तरह कोरोना का प्रसार न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोर्चे विकास कार्यों के रखवाले है और उनको अब मह्त्वपूर्ण भुमिका का निर्वहन करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पहचान भजापा के कार्यकर्ता के रूप में है और हमे अपनी पहचान को बरकरार रखने के लिए पार्टी का कार्य करना है।
बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने सभी मोर्चों के पदाधिकाररियों को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया जिसमें कि 15 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रत्येक जिलों की कार्यसमिति का आयोजन किया जाना । 20 जुलाई से 30 जुलाई तक मंडल की कार्यसमिति सुनिश्चित की गई है।
16 जुलाई को हरेला पर्व के दिन प्रदेश के सभी बूथों  पर 10-10 वृक्ष लगाने के लिए कहा गया है।  सभी मोर्चों को टीकाकरण के प्रति गांव गांव में जागरूकता फैलाने के लिए कहा है।
 अजेय ने मोर्चा पदाधिकाररियों को पन्ना प्रमुखों की टोली को जागरूकता अभियान में प्रमुखता से भागीदारी के लिए कहा गया है। अजेय ने सभी मोर्चों को प्रदेश में चल रहे टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कहा है। व पन्ना प्रमुखों की टोली को जागरूकता अभियान में प्रमुखता से भागीदारी के लिए कहा गया है।बैठक में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेन्द्र भंडारी सभी सातों मोर्चो के अध्यक्ष व उनके प्रभारी उपस्थित रहे सातों मोर्चो की प्रदेश पदाधिकाररियों की बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अजेय ने भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल के नेतृत्व में कोरोना काल मे युवा मोर्चा ने पीड़ितों की सेवा की कहा  की कोरोना महामारी के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने अपने घरों से निकलकर लोगों तक मदद पहुचाने का काम किया। ब्लड की व्यवस्था या एंबुलेंस की व्यवस्था या वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करना जिस प्रकार से युवा मोर्चा द्वारा किया गया वह काबिले तारीफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Car Shire || Auto Mechanic & Repair WordPress Theme Car Wash – Auto Spa WordPress Theme Car Zone – Towing & Repair WordPress Theme Carbon – Car Service Elementor Template Kit CarCare – Auto Service & Repair Elementor Template Kit Card Slider – Addon for WPBakery Page Builder Carddio – Card Payment & Online Banking Elementor Template Kit CarDealerz – Auto Dealer & Auto Shop Website Elementor Template Kit Cardioly – Cardiologist and Medical WordPress theme CardLab – Prepaid Card Selling WordPress Plugin