Header Banner
ताज़ा ख़बरें

आगामी विधानसभा चुनाव का भार युवाओं के कंधों पर, तैयारियों में जुटेंः सीएम धामी

देहरादून/गोपेश्वर । गोपेश्वर में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का भार युवाओं के कंधों पर है। फरवरी में विधानसभा चुनाव होंगे, अभी से युवा प्रचार में जुट जाए। उन्होंने कहा कि वह सर्वप्रथम कार्यकर्ता हैं तत्पश्चात मुख्य सेवक। बताया कि वे पार्टी के अभियानों में साधारण कार्यकर्ता के रूप में जुटे रहते थे, नारे लगाते थे। उन्हें कैसे पार्टी नेतृत्व ने आगे बढ़ाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल और भाजयुमो की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा हमारी पार्टी पन्ना प्रमख तक जा रही। हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने युवा मोर्चा की सेवा संगम पुस्तक का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 24000 भर्ती निकाली है जिस पर 15 अगस्त से कार्य आरंभ हो गया है और इनमें से आधी भर्तिया जल्द ही पूरी होने वाली है और साथ ही हम स्वरोजगार के लिए विभिन्न स्थानों पर कैंप लगा रहे हैं हमने न सिर्फ प्रार्थियों को आयु में 1 वर्ष की छूट दी है बल्कि आवेदन किए जाने वाले सभी फॉर्म को निशुल्क कर दिया है। धामी ने कहा कि विपक्ष उनकी घोषणाओं पर सवाल उठा रहा है पर वह विभिन्न विभागों तथा वित्त विभाग से आकलन करवा कर ही घोषणाएं कर रहे हैं जो निश्चित तौर पर धरातल पर आएंगी।  धामी ने कहा कि हमने पर्यटन क्षेत्र को ₹2000 करोड़ का आर्थिक पैकेज के साथ ही आजीविका योजना में पुलिस को तथा राजस्व के लोगों को भी पैकेज दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक आप लोगों के माध्यम से पहुंचकर उस तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा कर उसका जीवन स्तर बढ़ाना है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जब दूसरी पार्टियां सो रही थी तब हमने अबकी बार 60 पार का नारा दे दिया था। हमारा लक्ष्य 2022 है और हम अबकी बार 60 सीट से अधिक सीट लाएंगे। उन्होंने कहा 2022 फतह  करने में सबसे बड़ी भूमिका युवा मोर्चा की रहेगी इस बार चुनाव में युवाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जाएगा। श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश युवा मोर्चा ने कोरोना काल के दौरान बेहतर कार्य किया और अपनी जान जोखिम में डालकर भी हर तरह से सेवा कार्याे में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। ब्लड डोनेशन, घर से पक्का भोजन, अस्पताल के आसपास किचन चलाने, मास्क, सैनिटाइजर वितरण और दवा वितरण में उन्होंने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल अपने स्वागत भाषण में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का स्वागत करते हुए कहा की भारतीय जनता युवा मोर्चा 2022 विधानसभा चुनावों में युवा मोर्चा इतिहास बदलने जा रहा है। श्री लटवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता  कि अबकी बार 60 के पार अबकी बार युवा सरकार का संकल्प लें लिया है हर कार्यक्रता मोदी-धामी सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाकर पिछली बार से भी अधिक सीटें जिताएंगे।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री व युवा मोर्चा प्रभारी कुलदीप कुमार ने संगठन के बारे में व राजनीति के बारे में चर्चा की उन्होंने बताया कैसे  भारतीय जनता पार्टी 17 करोड़ सदस्यों के साथ कैसे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी उन्होंने कहा भाजपा एक विचार है हमारे लिए पहले राष्ट्र है फिर पार्टी है हम भारत माता को अपनी माँ मानते हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राषटीय महामंत्री वैभव सिंह ने कहा युवा मोर्चा के प्रूव के अध्यक्ष इस प्रदेश के मुख्यमंत्री है तो इसी से आप लोग अनुमान लगा सकते है आप भी कहा तक पहुंच सकते हो। उन्होंने कहा आप लोग प्रदेश के नेता हो नेता नीति और नियत नही है दूसरी पार्टी के पास इसलिए भाजपा दुबारा 60 पार के साथ आ रही है नेता का पद कभी भी छीन सकता है लेकिन कार्यकर्ता का पद जीवन भर रहता है। नेहा जोशी ने कहा अपना विजन बड़ा करे जिन कुर्सियों में आप लोग आज बैठे है उन कुर्सियों में पहले हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्री भी बैठे हैं। हम सभी को 60 पार पर फोकस करना है नेहा जोशी ने कहा  एक पार्टी परिवार से बनी हुई है तो एक नई पार्टी झूठ परोसकर बनी है और भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो न परिवार से बनी है न झुठ परोसकर बनी है भाजपा विचारधारा और कार्यकर्ताओं से बनी पार्टी है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह ने किया बैठक में प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली,  प्रदेश के सभी पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, व जिलो के जिलाध्यक्ष और जिलों के महामंत्री मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Creptaam – Bitcoin, ICO Landing and Cryptocurrency WordPress Theme Crespo – Fast Food Restaurant Elementor Template Kit Cresta – IT Solutions & Technology WordPress Theme Creta – Flower Shop WooCommerce WordPress Theme Crete – Personal Portfolio and Creative Agency WordPress Theme Crevia - Craft & Handmade Creations Elementor Template Kit Crework | Coworking and Creative Space WordPress Theme Criativo – Creative Agency & Portfolio Elementor Template Kit Criptix – Cryptocurrency Blockchain & Bitcoin Elementor Template Kit Cripto – Cryptocurrency & Bitcoin Elementor Template Kit