Header Banner
ताज़ा ख़बरें

जन आशीर्वाद रैली की सफलता पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया

ऋषिकेश । ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को आयोजित जन आशीर्वाद रैली के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने तीनों मंडलों, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जनता का आभार व्यक्त किया।
           अपने निजी आवास पर आयोजित बैठक के दौरान  विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जन आशीर्वाद रैली के दौरान कार्यकर्ताओं एवं जनता के उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की 12 महत्वपूर्ण मांगों के निदान के लिए घोषणा की। मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणा के लिए कार्यकर्ताओं के बीच मौके पर ही विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के वासियों की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया।
           इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जन आशीर्वाद रैली के दौरान उमड़े जनसैलाब व कार्यकर्ताओं एवं जनता के उत्साह से 2022 के चुनाव का परिणाम निकाला जा सकता है। श्री अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते हुए मुख्यमंत्री भी गदगद हो उठे थे।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि श्यामपुर के हाट बाजार से प्रारंभ होकर व्यापार सभा पर पहुंची जन आशीर्वाद रैली के दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हर आयोजन की सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है जिसके लिए वह सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त कर रहे हैं। इस अवसर पर ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, रजनी बिष्ट, शमा पवार, उषा जोशी, नितिन सक्सेना, प्रिंस रावत, दीपक जुगरान, शिव कुमार गौतम, इंद्र कुमार गोदवानी, अमित वत्स, दीपक रावत, अतुल चौहान, रवि शर्मा, गौतम राणा, आशीष जोशी, शुभम संगल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Creptaam – Bitcoin, ICO Landing and Cryptocurrency WordPress Theme Crespo – Fast Food Restaurant Elementor Template Kit Cresta – IT Solutions & Technology WordPress Theme Creta – Flower Shop WooCommerce WordPress Theme Crete – Personal Portfolio and Creative Agency WordPress Theme Crevia - Craft & Handmade Creations Elementor Template Kit Crework | Coworking and Creative Space WordPress Theme Criativo – Creative Agency & Portfolio Elementor Template Kit Criptix – Cryptocurrency Blockchain & Bitcoin Elementor Template Kit Cripto – Cryptocurrency & Bitcoin Elementor Template Kit