Header Banner
ताज़ा ख़बरें

चीनी मिलों को घाटे से बाहर निकालने के लिए हरसंभव उपाय करेंः गन्ना मंत्री

देहरादून । प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित सभा कक्ष में गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के अन्तर्गत डोईवाला, किच्छा, नादेही, बाजपुर के चीनी मिलों के प्रबन्धकों तथा चीफ इंजिनियरों के साथ समीक्षा बैठक की।
पेराई सत्र 2021-22 की तैयारी को लेकर बैठक में मंत्री ने महत्वपूर्ण निर्देश दिये। सरकारी एवं सहकारी चीनी मिलों के प्रबन्धक, महाप्रबन्धक की बैठक में उन्हांेने कहा कि पेराई सत्र की तैयारी पूर्ण कर लें। इस सम्बन्ध में उन्होने कहा कि चीनी मिलों को घाटे से बाहर निकालने के लिए हर संभव उपाय करें। सभी कार्य समय से पूर्ण करने और खर्चो में कमी लाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही अच्छे कृषको को सम्मानित करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिये गये।
मंत्री ने चीनी मिलों में मैन पावर के कमी के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि यदि मैन पावर की कमी है तो अवगत कराया जाय। इसके साथ ही उनके द्वारा चीनी मिलो को चलाने से 15 दिन पूर्व चीनी मिलों के मेन्टीनेन्स का कार्य पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। जिसमें विभागीय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि चीनी मिलों का मेन्टीनेन्स का कार्य समय से पूर्ण कर संचालित किया जायेगा। मा0 मंत्री ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के सम्बन्ध में तेजी लाने के निर्देश दिये। बैठक में अधिशासी निदेशक रूची मोहन रायल, मुख्य अभियन्ता किच्छा डी0 सी0 पाण्डेय, आर.के. शर्मा, मुख्य रसायन विद वी0 एन0 शंखवार, महा प्रबन्धक बाजपुर चीनी मिल प्रकाश चन्द्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Tiva Testimonials Slider For WordPress Tiva Timetable For WordPress Tmexco – Digital Marketplace WooCommerce Theme TMfeed – WordPress Embeddable Post Widgets For Elementor TMusers – bbPress Forum Member Directory For Elementor TNC FlipBook – PDF viewer for WordPress Tocer – table of contents maker WordPress plugin (formerly Fixed Toc) Tocool - Digital Marketing Agency Elementor Template Kit Togo – Travel & Tour Booking WordPress Theme Tokyo – Personal Portfolio WordPress Theme