Header Banner
ताज़ा ख़बरें

पंचकुला में गूंजा उत्तराखंड का परचम

WFF 2025 बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

देहरादून।पंचकुला में आयोजित WFF 2025 बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम ने अध्यक्ष सतीश भंडारी के कुशल नेतृत्व में भाग लिया और कई स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण रहे शुभम कुमार, जिन्होंने 85 किलोग्राम ओवरऑल कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल उत्तराखंड बल्कि टीम अध्यक्ष सतीश भंडारी के मार्गदर्शन और मेहनत को भी गौरवान्वित किया।

इसके साथ ही

कमल ने 60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक,

शौर्य ने रजत पदक,

और हरीश ने कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड की सफलता में चार चांद लगाए।

इस उपलब्धि के पीछे टीम अध्यक्ष सतीश भंडारी की प्रेरणादायक नेतृत्व क्षमता, खिलाड़ियों के प्रति समर्पण और निरंतर मार्गदर्शन अहम रहा। श्री भंडारी ने सभी खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि “उत्तराखंड के युवा खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है, जरूरत है तो सिर्फ सही दिशा और मंच की।”

WFF 2025 में उत्तराखंड टीम की यह शानदार सफलता आने वाले समय में प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और खेल जगत में उत्तराखंड की पहचान को और मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Teapoz - Tea Shop WooCommerce Theme Techbiz – IT Solution & Business Consulting Service WordPress Theme Techco – IT Solutions & Business WordPress Theme TechIT – Tech Company Elementor Template Kit Techkit – Technology & IT Solutions WordPress Theme TechLife – Mobile, Tech & Electronics Repair Shop WordPress Theme TechLink – Technology and IT Solutions WordPress Theme Techmarket – Multi-demo & Electronics Store WooCommerce Theme Techmax – IT Solutions & Technology WordPress Theme Technex – Technology & Software WordPress Elementor Theme