Header Banner
ताज़ा ख़बरें

उत्तराखंड ने पांडिचेरी के खिलाफ 7-1 के बड़े मार्जिन से जीत की दर्ज..

उत्तराखंड ने पांडिचेरी के खिलाफ 7-1 के बड़े मार्जिन से जीत की दर्ज..

 

 

 

देश-विदेश: संतोष ट्रॉफी के लिए हो रहे फूटबाल मुकाबले में ग्रुप मैच के दौरान उत्तराखंड ने पांडिचेरी को हरा दिया। उत्तराखंड की टीम ने 7-1 के बड़े मार्जिन से जीत हासिल की है। उत्तराखंड ने लगातार दो जीत हासिल की है। इसी के साथ ग्रुप-ई प्वाइंट टेबल पर उत्तराखंड की टीम टॉप पर बनी हुई है। ग्रुप ई के मैच अमृतसर में हो रहे है। पांडिचेरी के अलावा अपने पहले मैच में उत्तराखंड ने सिक्किम को 2-1 से मात दी थी।

उत्तराखंड शुरुआत से ही था हावी..

उत्तराखंड की टीम खेल के शुरुआत से ही पांडिचेरी पर हावी थी। पहले हाफ तक उत्तराखंड 4-1 से आगे थी। खेल के दूसरे हाफ में उत्तराखंड की टीम ने पांडिचेरी को एक भी गोआल नहीं करने दिया। उत्तराखंड की टीम ने मैच पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया था। अंतिम स्कोर 7-1 था। उत्तराखंड की इस जीत का श्रेय पूरी टीम को जाता है। टीम के आयुष बिष्ट ने दो गोल किए।

तो वहीं अनुज रावत, हितिक वालिया,यश बिष्ट, शैलेन्द्र नेगी और दिव्यांश अशवाल ने एक एक गोल कर इतने बड़े मार्जिन से जीत हासिल करने में भागीदारी दी। दो जीत और बेहतर गोल औसत की बदौलत उत्तराखंड की टीम टॉप पर बनी हुई है। उत्तराखंड का अगला मैच 22 और 24अक्टूबर को मिजोरम और सर्विसेज के खिलाफ है। इनको हराकर वो फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई करतना चाहेगा। अंतिम राउंड के लिए टॉप पर बना ग्रुप लीडर ही क्वालीफाई करेगा।

 

 

 

error: Content is protected !!
WordPress Themes Consult Expert – Consulting WordPress Theme Consulta – Professional Business & Financial WordPress Theme Consultants – Lawyer & Attorney Elementor Template Kits Consultex – Business Consulting WordPress Consulting – Business Finance WordPress Theme Consulting – Corporate and Business WordPress Theme Consultio - Consulting Corporate Consulty – Finance Consulting Elementor Template Kit Consulz – Consulting Company Elementor Template Kit Contact Form 7 Autocomplete off