Header Banner
ताज़ा ख़बरें

पिथौरागढ़ जनसभा स्थल पहुंचे पीएम, 4200 करोड़ की दी सौगात..

पिथौरागढ़ जनसभा स्थल पहुंचे पीएम, 4200 करोड़ की दी सौगात..

 

 

 

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय कुमाऊं दौरे पर हैं। पिथौरागढ़ में पार्वती कुंड में दर्शन कर गुंजी में सेना के जवानों व स्थानीय लोगों से मिलने के बाद पीएम जागेश्वर के लिए रवाना हुए। दोपहर 12.10 बजे पीएम हेलीकाप्टर से शौकियाथल पहुंचे। जिसके बाद वह कार से जागेश्वर के लिए रवाना हुए।

पनुवानौला तिराहे के पास स्थानीय लोगों ने पीएम का अभिवादन किया। पीएम ने अपनी कार से बाहर निकल भीड़ की ओर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। जिसके बाद पीएम जागेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुए गए। यहां उन्होंने महामृत्युंजय सहित अन्य मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान जागनाथ का आशीर्वाद लिया। यहां उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय टम्टा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित जनसभा स्थल पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंडी टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित नारायण आश्रम की कलाकृति प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ में 4200 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!
WordPress Themes Teapoz - Tea Shop WooCommerce Theme Techbiz – IT Solution & Business Consulting Service WordPress Theme Techco – IT Solutions & Business WordPress Theme TechIT – Tech Company Elementor Template Kit Techkit – Technology & IT Solutions WordPress Theme TechLife – Mobile, Tech & Electronics Repair Shop WordPress Theme TechLink – Technology and IT Solutions WordPress Theme Techmarket – Multi-demo & Electronics Store WooCommerce Theme Techmax – IT Solutions & Technology WordPress Theme Technex – Technology & Software WordPress Elementor Theme